{"_id":"683620dbcb492a83d60966da","slug":"applications-for-admission-in-iti-will-be-accepted-from-6-to-20-june-karnal-news-c-18-knl1008-656273-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आईटीआई में दाखिले के लिए 6 से 20 जून तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आईटीआई में दाखिले के लिए 6 से 20 जून तक होंगे आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए 6 से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। इसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का पोर्टल खुल गया है। विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट अपनी पसंद की ट्रेड भी भर सकते है। जिले में 10 सरकारी आईटीआई में 3768 सीटों पर दाखिला होना है।
बाबू मूल चंद जैन राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि अगले महीने से आवेदन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। विद्यार्थी 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद दाखिला मेरिट आधार पर मिलेगा। दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास जरूरी दस्तावेजों सहित आधार कार्ड व पहचान पत्र का होना जरूरी है। आवेदन करने के बाद आईटीआई की ओर से विद्यार्थियों को मोबाइल एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
आईटीआई की सीटों में करनाल में 1828, महिला करनाल में 340, जयसिंहपुरा असंध में 144, बल्ला में 372, निसिंग में 668, तरावड़ी में 124, बसताड़ा में 200 व जांबा आईटीआई में 92 सीट इस तरह जिले में कुल 3768 सीट है। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदन फीस श्रेणी अनुसार निर्धारित की गई है। सामान्य श्रेणी में लड़कों के लिए 100 रुपये, एससी,एसटी लड़कों के लिए 50 रुपये देना होगा। वहीं, सभी श्रेणियों में लड़कियों को कोई फीस नहीं देनी होगी। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा।