फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   application decreased in players award scheme

राज्य सरकार के नकद पुरस्कार योजना में आवेदन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या घटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
application decreased in players award scheme
भानू भारद्वाज
विज्ञापन

करनाल।
कोरोना कॉल में खेल गतिविधियों पर विराम रहा तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदकों की संख्या में आधे से भी कम हो गई। इसकी पुष्टि राज्य सरकार की खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करने की योजना के आवेदकों से होती है। खेल विभाग में पुरस्कारों के लिए 25 जुलाई तक आवेदन किए गए। 25 जुलाई को रविवार की छुट्टी होने के बावजूद कार्यालय खोला गया था। करनाल जिले में केवल 47 खिलाड़ियों ने आवेदन किए। जिनकी अब स्क्रूटरी के बाद पुरस्कार के लिए नामित किया जाएगा। जबकि पिछले वर्ष जिले के 117 खिलाड़ियों ने आवेदन किए थे। जिनमें से कुछ आवेदन रद्द भी हुए थे।
नकद पुरस्कार योजना के तहत ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता चयनित किए जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल गेम्स, सीनियर नेशनल चैंपियनशिप व ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं। जूनियर वर्ग, सब जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी मान्य हैं।
विज्ञापन

खेल अधिकारी की नहीं हुई तैनाती, कर्मचारियों की सैलरी रुकी
जिला खेल अधिकारी दिलबाग सिंह मलिक की सेवानिवृत्ति को एक महीना होने को है लेकिन अभी तक उनके स्थान पर विभाग ने नए अधिकारी को करनाल में तैनात नहीं किया है। पद रिक्त रहने से खेल गतिविधियों पर तो असर नहीं पड़ा लेकिन कर्मचारियों की जून की तनख्वाह रुक गई है। यदि शीघ्र तैनाती नहीं होती है तो जुलाई की तनख्वाह में भी विलंब हो सकता है। खेल विभाग करनाल में कुल 37 कर्मचारी तैनात हैं जिनमें 32 खेल प्रशिक्षक शामिल हैं। जिला खेल अधिकारी के हस्ताक्षर के बिना ट्रेजरी से कर्मचारी को तनख्वाह जारी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल में खेल अधिकारी तैनात करने की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर चल रही है। कुछ समय में ही तैनाती हो जाएगी। डीडी पावर डीएसओ के पास होती है। वही तनख्वाह निकलवा सकते हैं। जल्द समस्या का समाधान होगा।
-कविता देवी, उपनिदेशक, अंबाला मंडल, खेल विभाग हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed