फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anshul Kamboj selected for Duleep Trophy

Karnal News: अंशुल कांबोज का दिलीप ट्रॉफी के लिए चयन

Sat, 17 Aug 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 17 Aug 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Anshul Kamboj selected for Duleep Trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कर्ण नगरी के बेहतरीन क्रिकेटर अंशुल कांबोज का दिलीप ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। उनका चयन रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करने की बदौलत हुआ है। अंशुल के चयन से अभिभावकों व राणा ब्रदर्स अकादमी में खुशी का माहौल है।
विदित हो कि दिलीप ट्रॉफी में देशभर से केवल चार टीमों का ही चयन होता है। इन चार टीमों में देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ही लिया जाता है। अंशुल भी इस बार उनमें से एक है, जिसका टीम सी के लिए चयन हुआ है। इंद्री के फाजिलपुर गांव के मध्यम किसान परिवार से निकले अंशुल ने अपनी काबिलियत के दम पर क्रिकेट जगत में नाम कमाया है।
विज्ञापन

अंशुल बल्लेबाजी सहित तेज गेंदबाजी में भी कमाल दिखात हैं। अंशुल ने 2023 मे भी विजय हजारे ट्राफी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 17 विकेट लिए थे। उनके बेहतर प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा ने पहली बार ट्राफी पर कब्जा जमाया था। अंशुल करनाल की राणा ब्रदर्स अकादमी में सात वर्ष की आयु से प्रशिक्षण ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आइपीएल के 17वें सीजन के खिलाड़ी रहे अंशुल आलराउंडर खिलाड़ी है। अंशुल ने 19 आयुवर्ग के मुकाबले में भारत की आरे से आस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 मैच खेलकर अच्छा प्रदर्शन किया था। अंशुल ने अब तक 14,16, 19 व 23 आयुवर्ग में हरियाणा और देश के लिए खेल दिखाया है। अंडर 23 रणजी में भी उसका सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा।




अंशुल के कोच सतीश राणा ने बताया कि अंशुल बहुत ही मेहनती खिलाड़ी है, वह जीन जान से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है। अंशुल ने अकादमी से प्रशिक्षण लिया और कड़ी मेहनत के बलबूते यह मुकाम पाया है। उनकी इच्छा है कि अंशुल इस ट्राफी में बेहतर प्रदर्शन करने अविस्मरणीय गुरु दक्षिणा दे। अकादमी में अंशुल से प्रेरित होकर कई उभरते खिलाड़ी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं। यह गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed