{"_id":"6a00e9fac30d85cabd004665","slug":"anshul-became-the-number-one-bowler-in-ipl-with-19-wickets-karnal-news-c-18-knl1018-903130-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आईपीएल में 19 विकेट के साथ अंशुल पहले नंबर के गेंदबाज बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आईपीएल में 19 विकेट के साथ अंशुल पहले नंबर के गेंदबाज बने
Mon, 11 May 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 11 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
अंशुल कंबोज
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आईपीलए सीजन-19 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से खेलते हुए अंशुल कंबोज अब पहले नंबर के गेंदबाज बन गए है। इस सीजन उन्होंने अभी तक 11 मैच खेले है। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 19 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। अंशुल ने अब तक कुल 19 विकेट लेकर तीन बार पर्पल कैप अपने नाम की है।
वह हर मैच में करीब 30 रन दो से तीन विकेट अपने नाम कर रहे है। हालांकि पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह कोई विकेट नहीं ले पाए। हालांकि किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने तीन ओवर में 16 रन दिए। सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुए मुकाबले में अंशुल ने तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे। बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन, लियाम स्टीफन लिविंगस्टोन व शिवांग कुमार को आउट किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे। दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए मैच में उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे। आरसीबी के साथ मैच में पहले ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली को 28 रन पर आउट कर दिया था। पहले मैच में पंजाब किंग्स के विरुद्ध खेलते हुए उन्होंने तीन ओवर में 43 रन देकर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट अपने नाम किया था। राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध खेलते हुए तीन ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए है। कोच सतीश राणा ने बताया कि इस सीजन में अंशुल काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अंशुल ने पिछले सीजन में आठ विकेट लिए थे।