{"_id":"65ff617684654548cb0c6947","slug":"another-center-of-foundation-will-be-built-demand-sent-for-nising-karnal-news-c-18-knl1008-354032-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुनियाद का एक और केंद्र बनेगा, निसिंग के लिए भेजी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुनियाद का एक और केंद्र बनेगा, निसिंग के लिए भेजी मांग
विज्ञापन
- मिलेगी जेईई-नीट की कोचिंग, अभी चल रहे पांच केंद्र, नया केंद्र बनाने में खर्च होंगे 10 लाख रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण नगरी में बुनियाद के तहत जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए चल रहे केंद्रों की संख्या बढ़ेगी। वर्तमान में चल रहे पांच केंद्रों को बढ़ाकर छह किया जाएगा। यानी जिले के प्रत्येक खंड में एक केंद्र होगा। इससे यहां के सरकारी स्कूल के ऐसे विद्यार्थियों को फायदा होगा जो जेईई और नीट की कोचिंग लेना चाहते हैं। निसिंग खंड में केंद्र खोलने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव निदेशालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद नया केंद्र खुलने में करीब 10 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
करनाल में शुरुआत में केवल दो ही केंद्र चल रहे थे। गत वर्ष ही सरकार की ओर से इंद्री, नीलोखेड़ी और घरौंडा में केंद्र स्थापित किए गए थे। इन तीनों केंद्रों पर 30 लाख रुपये की राशि से हॉल का निर्माण किया गया। इसके बाद यहां पर डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर, संचार सिस्टम, इनवर्टर, डेस्क आदि सामान मंगाया गया। अब ऐसा ही एक केंद्र निसिंग खंड में स्थापित करने की योजना है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने ‘बुनियाद’ कार्यक्रम शुरू किया है। जिसमें विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त आईआईटी, मेडिकल, एनटीएसई और कई तरह की छात्रवृत्ति के लिए होने वाली परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाती है।
यहां चल रहे बुनियाद केंद्र
खंड
स्कूल
करनाल
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मॉडल टाउन
असंध
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध
इंद्री
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री
नीलोखेड़ी पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी
घरौंडा
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय घरौंडा
ऐसे दी जाएगी कोचिंग
बुनियाद कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग की ओर से नौवीं कक्षा से ही बच्चों को जेईई व नीट की परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है। जिसके लिए नौवीं व दसवीं कक्षा में ही उन्हें नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है। ऑनलाइन माध्यम से भी कोचिंग दी जाती है। ऑनलाइन कोचिंग के लिए विभाग द्वारा बच्चों को टैबलेट दिए जाते हैं, जिनके जरिए बच्चे कोचिंग लेते हैं। वहीं ऑफलाइन कोचिंग के लिए केंद्रों में विभाग द्वारा ही टीवी सैट की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
50 विद्यार्थियों की प्रत्येक केंद्र में क्षमता
इस बार हुई बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा जिले के 294 विद्यार्थियों ने पास की है। इनकी तीसरे चरण में मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद इन्हें जल्द कोचिंग शुरू कराई जाएगी। इसी चरण में पास होने वाले विद्यार्थियों को केंद्र अलॉट किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक बुनियाद केंद्र पर 50 विद्यार्थियों को पढ़ाने की क्षमता है।
- दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ