{"_id":"6af600c4ed5328665c04523b","slug":"another-case-of-dengue-reported-total-now-20-karnal-news-c-245-1-kht1014-157799-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेंगू का एक और मामला आया सामने, कुल 20 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेंगू का एक और मामला आया सामने, कुल 20 केस
विज्ञापन
बलराज नगर में फोगिंग करता कर्मचारी। विभाग
कैथल। जिले में डेंगू संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। बुधवार को मॉडल टाउन अंबाला रोड निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। संक्रमित व्यक्ति का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही जिले में इस सीजन में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 1310 सैंपल लिए जा चुके हैं। नए मरीज के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्षेत्र में फोगिंग व बचाव गतिविधियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक मिले 20 संक्रमितों में 12 पुरुष और आठ महिलाएं हैं।
280 टीमें कर रहीं घरों में जांच
डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की 36 टीमें शहरी और 244 टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रही हैं। इनके अलावा 19 सुपरवाइजर भी निगरानी कर रहे हैं। बुधवार को टीमों ने 10541 घरों और 19584 पानी के कंटेनरों की जांच की। इनमें 25 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा मिला। जिले में अब तक 4110 चालान और नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
डेंगू से बचाव के लिए घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। पानी की टंकियों को ढककर रखें। मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें। बुखार होने पर खुद दवा लेने के बजाय चिकित्सक की सलाह जरूर लें। सरकारी अस्पतालों में भी जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है। - डॉ. नीरज मंगला, डिप्टी सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग