{"_id":"f341c98f253c2314f61de839474deddf","slug":"anita-told-her-harrasment-case-thiry-question-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही अनीता ने आठ घंटे में दिए 30 सवालों के जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही अनीता ने आठ घंटे में दिए 30 सवालों के जवाब
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस अकादमी में अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर फिनाइल
विज्ञापन
पीकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली राष्ट्रीय थ्रोबाल खिलाड़ी अनीता ने
जांच कमेटी के सामने बयान कलमबद्ध कराए। अहम बात यह है कि जांच कमेटी ने
करीब आठ घंटे तक अनीता से 30 सवाल पूछे। पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी
कराई गई। अनीता ने अपने बयानों में वही आरोप दोहराए। जांच कमेटी में सात
सदस्य मौजूद रहे।
ज्ञात रहे कि गत 13 अगस्त को राष्ट्रीय थ्रोबाल खिलाड़ी कांस्टेबल अनीता ने एसपी रामकुमार, हेड क्लर्क राजेंद्र व रीडर सुलतान पर प्रताडना के आरोप लगाते हुए फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। अनीता के साथ-साथ दूसरी लगभग छह कांस्टेबलो ने भी हेड क्लर्क राजेद्र सिंह पर प्रड़ातना करने के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की जांच कराने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था।
कमेटी ने अनीता के 21 अगस्त को बयान लेने के लिए बुलाया था, लेकिन अनीता के लेट होने के कारण उसके बयान नहीं हो सके। इसलिए अनीता के बयान शनिवार को कमलबद्ध किए है। सुबह दस बजे अनीता आईजी कार्यालय पहुंच गई थी। इस दौरान जांच कमेटी की अन्य सदस्य दो इंस्पेक्टर, दो एसआई, एक एएसआई और एक लेक्चरर भी मौजूद थी।
बताया जा रहा है कि आईजी डा. सुमन मंजरी की अध्यक्षता में बनी सात सदस्यीय जांच कमेटी ने अनीता से कई घंटे तक पूछताछ की। पहले उसके बयान कलमबद्ध किए गए और बाद में उससे वीडियोग्राफी के बीच 30 सवाल पूछे। कमेटी ने लगभग आठ घंटे तक अनीता से लगभग 30 सवाल किए। सिपाही अनीता ने बताया कि उसने एसपी रामकुमार, हेड क्लर्क राजेंद्र कुमार व रीडर सुलतान सिंह पर फिर से वही आरोप बयानों में भी दोहराए हैं। अनीता ने बताया कि उसने सभी सवालों के जवाब दिए हैं और उसे जांच कमेटी पर न्याय करने का भरोसा है।