{"_id":"66ccf86702169659ee066024","slug":"aniket-showing-his-skills-in-taekwondo-karnal-news-c-18-knl1008-460705-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ताइक्वांडो में हुनर दिखा रहा अनिकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ताइक्वांडो में हुनर दिखा रहा अनिकेत
विज्ञापन
- जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीत चुका स्वर्ण पदक, अब राज्य स्तरीय खेलों में करेगा प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कक्षा 11वीं का विद्यार्थी अनिकेत ताइक्वांडो में नाम कमा रहा है। वह हरियाणा स्कूली खेलों में भी खंड स्तरीय व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण जीतकर पहले स्थान पर रहा है। अब अनिकेत दून वैली स्कूल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाकर जिले का नाम रोशन करेगा।
अनिकेत शहर के सेक्टर छह स्थित वरिष्ठ उपाध्याय मनोहर मुनि जैन स्कूल का विद्यार्थी है। वह वॉरियर वर्ल्ड अकादमी में रोजाना शाम को अभ्यास के लिए जाता है। उसके मुख्य कोच कोमल मलिक का कहना है कि मध्यम परिवार से निकले अनिकेत में ताइक्वांडो खेलने की बेहतर कला है। इसके जरिये वह नित नए आयाम हासिल कर रहा है। अनिकेत के माता-पिता नौकरी करते हैं। बहन प्रीत भी ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रही है।
खिलाड़ी की उपलब्धियां
- अनिकेत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन बार पदक विजेता रहे।
- स्कूली खेलों में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण व रजत पदक जीते हैं।
- हरियाणा स्कूली खेलों के खंड व जिला स्तरीय मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीता है।