फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Angry farmers stopped weighing due to non-receipt of slips on time

समय पर पर्चियां न मिलने से नाराज किसानों ने तोल कराई बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers stopped weighing due to non-receipt of slips on time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। गन्ने की प्रजाति 160 की पर्चियां न मिलने से आक्रोशित फफड़ाना गांव के किसानों ने हैफेड चीनी मिल में तोल बंद कराकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ धरना देकर विरोध जताया। दोपहर को एसडीएम मनदीप सिंह किसानों के धरने पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांगों को सुना और कटौती बंद कराने और समय पर पर्ची देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने तोल होने दी।

यहां किसानों ने उप प्रधान रहे जयसिंह की मौत पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। गन्ना संघर्ष समिति के प्रधान बिजेंद्र राणा ने कहा कि इस बार गन्ने में ज्यादा बीमारी आई है। जिसके चलते गन्ने की सही सफाई नहीं हो सकती। लेबर भी परेशान हो चुकी है लेकिन मिल में कटौती ज्यादा लगाई जा रही है। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसान काला, सुभाष, दिलावर, राजू, पवन, अमित, विनोद, राकेश, जसबीर, वीरेंद्र, अर्जुन, राजेंद्र, हीरा, अमित, बलवान किसानों ने कहा कि सरकार ने पहले गन्ने की 160 प्रजाति को लगवाया। अब प्रति क्विंटल के हिसाब से 7 रुपये कम का भुगतान किया जा रहा है। इस प्रजाति की पर्ची भी समय पर नहीं दी जा रही। इससे यह किसम किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। एक ट्राली पर किसानों को लगभग 600 रुपये का घाटा हो रहा है। किसानों को समय पर पर्ची व उचित मूल्य मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed