फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Angry family members beat up the woman

Karnal News: गुस्साए परिजनों ने महिला से की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Angry family members beat up the woman
करनाल। अंतिम संस्कार से लौटे परिजनों ने मृतक की पत्नी के साथ मारपीट कर दी। उसे जो गाड़ी लेने पहुंची थी उसके साथ तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

उसकी बहन के कपड़े तक फाड़ने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत थाना सेक्टर 32-33 पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन मोहित की मौत की वजह उसकी पत्नी को मान रहे थे। जिसकी वजह से वे गुस्से में थे। उनका आरोप था कि लक्ष्मी की वजह से मोहित मानसिक रूप से परेशान था।
शिकायत में लक्ष्मी ने बताया कि उसके पति मोहित कुमार ने 31 मई को विषाक्त पदार्थ खा लिया था और एक जून को उसकी मृत्यु हो गई। अंतिम संस्कार के बाद वह अपनी बहन सुजीता के साथ घर लौटी तो उसकी ननद सोनिया, रुचि, शिवम, सन्नी व अन्य परिवारजनों ने उसे घर से निकाल दिया और गली में घसीट कर मारपीट की। कपड़े भी फाड़ दिए गए और जान से मारने की धमकियां दी गईं। लक्ष्मी ने बताया कि उसने डर से अपने जानकार उदय और सोनी को फोन किया, जिन्होंने गाड़ी भेजी।
विज्ञापन

आरोपियों ने गाड़ी को भी निशाना बनाते हुए उसके शीशे तोड़ दिए और हमला कर गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को छुड़ाया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed