फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Angered by the comment on gangster father-in-law Durjan Singh, the accused murdered ASI along with his friend.

ASI हत्याकांड में बड़ा खुलासा: गैंगस्टर ससुर दुर्जन सिंह पर टिप्पणी से नाराज आरोपी ने दोस्त संग किया कत्ल

Tue, 12 Sep 2023 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Sep 2023 09:25 AM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एएसआई कुछ साल पहले जब सीआई की टीम में कार्यरत था तो उसने हत्यारोपी दीपक के दोस्त को हिरासत में लिया था। तभी से एएसआई से आरोपी दीपक रंजिश रखने लगा था। ऐसे में एएसआई से बदला लेने के लिए आरोपी दीपक ने उससे गहरी दोस्ती की।

विज्ञापन
Angered by the comment on gangster father-in-law Durjan Singh, the accused murdered ASI along with his friend.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस ने एएसआई की हत्या के मामले में पानीपत के दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। धरे गए आरोपियों की शिनाख्त घरौंडा के उपली निवासी दीपक उर्फ नीटू और उसके दोस्त पानीपत के बरसत रोड निवासी राजन उर्फ पव्वा के रूप में हुई।

विज्ञापन


हत्यारोपी दीपक के दोस्त को हिरासत में लिया
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एएसआई कुछ साल पहले जब सीआई की टीम में कार्यरत था तो उसने हत्यारोपी दीपक के दोस्त को हिरासत में लिया था। तभी से एएसआई से आरोपी दीपक रंजिश रखने लगा था। ऐसे में एएसआई से बदला लेने के लिए आरोपी दीपक ने उससे गहरी दोस्ती की। फिर शनिवार की शाम एएसआई को लेने के लिए दीपक अपनी गाड़ी में दोस्त राजन के साथ थाने पहुंचा और फिर तीनों नीलकंठ होटल खाने के लिए निकल गए।
विज्ञापन


इस बीच दीपक के ससुर गैंगस्टर दुर्जन सिंह के संबंध में एएसआई ने टिप्पणी की, जो दीपक को नागवार गुजरी। फिर उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से एएसआई को एक के बाद एक सात गोलियां मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने एएसआई के शव को आवर्धन नहर में ठिकाने लगाना दिया, जो बहकर बुढ़नपुर नहर के पास से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, रविवार की शाम बुढ़नपुर के पास एएसआई ऋषिपाल-48 का आवर्धन नहर से शव बरामद किया गया था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों और उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। एएसआई के शरीर पर लगी गोलियों के निशान से पुलिस को पहले ही हत्या का शक हो गया था। जांच के दौरान पता चला कि शनिवार की शाम एएसआई को लेकर दीपक और उसका दोस्त राजन कहीं गए थे।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने बताया कि कुछ साल पहले एएसआई ऋषिपाल की तैनाती सीआई पानीपत में थी। इस दौरान आरोपी दीपक के दोस्त को एएसआई ऋषिपाल ने हिरासत में लिया था, जिसको लेकर आरोपी दीपक एएसआई के प्रति रंजिश रखने लगा था। इस रंजिश का आभास एएसआई और उसके परिवार को भी हो चुका था, लेकिन आरोपी दीपक ने एएसआई ऋषिपाल से घनिष्ठता कर उसे विश्वास में ले लिया।

फिर अक्सर दोनों का खाना-पीना साथ ही होता था। एएसआई ड्यूटी खत्म करने के बाद और ड्यूटी के समय में भी आरोपी दीपक से मिलता-जुलता रहता था। नौ सितंबर को भी ड्यूटी के बाद शाम को दीपक घूमने के लिए एएसआई ऋषिपाल को थाने सेक्टर-13-17 से अपनी गाड़ी में ले गया था। इस बीच एएसआई के पास घर से फोन आया तो उसने पत्नी को बता दिया था कि वह दीपक के साथ है। उसके बाद एएसआई ने फोन बंद कर दिया। नीलकंठ होटल में जाने से पहले दीपक के ससुर दुर्जन सिंह को लेकर आरोपी और एएसआई के बीच विवाद हो गया।

इसी दौरान आरोपी दीपक ने एएसआई को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके तहत नीलकंठ होटल की बजाय आरोपी गाड़ी को टोल टैक्स से पहले रसिन की तरफ घुमा लिया। इसके बाद रसिन और बिजना के बीच आरोपी दीपक ने एएसआई ऋषिपाल को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 365,302,201,120 बी ,34 सशस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, जिसके बाद हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद की जाएगी तथा अन्य साक्ष्य जुटाए जाएंगे।


जांच अधिकारी के अनुसार
एएसआई की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात को खुलासा किया गया है। आरोपियों ने नियोजित तरीके से एएसआई की गोली मारकर हत्या की है। -शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed