फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ...and Lord Shiva covered the 'Jata' with lightning, a big accident averted

...और भगवान शिव ने ‘जटा’ पर ओड़ ली आसमानी बिजली, बड़ा हादसा टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
...and Lord Shiva covered the 'Jata' with lightning, a big accident averted
207ःमदनपुर गांव के शिव मंदिर पर गिरी आकाशीयं बिजली के बाद फैला मंदिर का मलबा ।
मदनपुर गांव में शनिवार की शाम आसमानी बिजली की गर्जना से ग्रामीण सहम गए। झमाझम बारिश के बीच एक के बाद एक चार बार बिजली गिरी। इस दौरान गांव के पुराने शिव मंदिर में जोरदार धमाके के साथ धुआं उठने लगा। बारिश थमने के बाद आसपास के ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे तो गुबंद का ऊपरी हिस्सा और दीवारें क्षतिग्रस्त नजर आईं। वहीं फर्श पर बना त्रिशूल का निशान देखकर लोग हतप्रभ रह गए। लोगों ने इसे मोबाइल कैमरे में कैद कर एक-दूसरे से शेयर किया और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। किसी ने इसे भोलेनाथ का चमत्कार बताया तो किसी ने शिव की महिला। श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान शिव ने बड़े संकट को अपने ऊपर ले लिया, जिससे हादसा टल गया। मामले में ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर निगम के पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, सचदेव कश्यप, रविंद्र, अमन व बनवारी ने बताया कि मंदिर का गुंबद लगभग 90 फुट ऊंचा है, जिसमें ऊपर का लगभग 10 फीट हिस्सा आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान ही आसमानी बिजली गिरने पर जोरदार धमाका हुआ। धमक इतनी थी कि मंदिर का मलबा आसपास के घरों तक जा गिरा। गनीमत यह रही कि बारिश के दौरान कोई ग्रामीण घर से बाहर नहीं था। बिजली गिरने से ग्रामीणों के अधिकतर बिजली उपकरण खराब हो गए हैं। जिन उपकरणों के स्विच बंद थे, वे भी जल गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के धमाके से बिजली मीटर, इनवर्टर, पंखे सहित अन्य बिजली के सभी उपकरण जल गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आसमानी बिजली गुंबद से होती हुई अंदर तक गई, लेकिन मंदिर के अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने इसे भगवान शिव की महिमा और चमत्कार करार दिया। उनका कहना था कि जैसे पृथ्वी को संकट से बचाने के लिए भगवान ने कभी समुद्र से निकला विष स्वयं ग्रहण कर लिया था, उसी प्रकार क्षेत्रवासियों को संकट को उन्होंने अपने शीर्ष पर धारण कर लिया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण कर पुनर्निर्माण की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में किसी तरह की अनहोनी न हो।

205ः मदनपुर गांव के शिव मंदिर पर गिरी आकाशीयं बिजली ।

205ः मदनपुर गांव के शिव मंदिर पर गिरी आकाशीयं बिजली ।

206ः मदनपुर गांव के शिव मंदिर पर गिरी आकाशीयं बिजली ।

206ः मदनपुर गांव के शिव मंदिर पर गिरी आकाशीयं बिजली ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed