{"_id":"6500d38f73c8870c1106ce48","slug":"anarkali-who-brought-smack-from-ups-dawood-caught-karnal-news-c-18-knl1008-217181-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: यूपी के दाउद से स्मैक लाने वाली अनारकली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: यूपी के दाउद से स्मैक लाने वाली अनारकली पकड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस ने यूपी के दाउद से स्मैक खरीदकर लाने वाली अनारकली समेत दो महिलाओं को दबोचा है। आरोपी महिलाओं के खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस ने आरोपी महिलाओं को एक दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान बाकी साथियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने सूचना पर जुंडला की रहने वाली महिला आरोपी अनारकली और मुन्नी उर्फ शीतल को केंद्रीय विद्यालय करनाल से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान महिला आरोपियों के कब्जे से 31 ग्राम 50 मिलीग्राम स्मैक बरामद की गई। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में महिला आरोपियों ने बताया कि वह अपने घर के गुजारे के लिए यूपी के बडौली निवासी दाउद नाम के व्यक्ति से लेकर आई थी। करनाल में स्मैत लाकर बेचती थी। आरोपी अनारकली के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। दोनों महिला आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लिया है। ताकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके।