{"_id":"5eb31a138ebc3e905328fbb4","slug":"anaj-mondi-will-be-closed-all-friday-karnal-news-knl30171421","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर शुक्रवार को अब अनाज मंडी बंद रहेगी, गेहूं की खरीद जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर शुक्रवार को अब अनाज मंडी बंद रहेगी, गेहूं की खरीद जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में गेहूं की खरीद बुधवार को भी जारी रही। हालांकि आज अपेक्षाकृत कम किसान पहुंचे। लिफ्टिंग का कार्य भी प्रभावित रहा। इधर, अनाज मंडी प्रशासन व आढ़तियों की बैठक के बाद तय किया गया कि अग्रिम निर्णय तक हर शुक्रवार को अनाज मंडी बंद रहा करेगी। इस दिन मंडी में अनाज को सुखाने व सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा जाएगा।
अनाज मंडी करनाल के सचिव सुंदर सिंह कांबोज ने बताया कि बुधवार को व्यापारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें तय किया गया कि अग्रिम निर्णय तक अनाज मंडी हर शुक्रवार को बंद रहा करेगी। सीधे तौर पर कोई कार्य नहीं होगा। शुक्रवार को अनाज मंडी का सैनिटाइजेशन व अनाज को सुखाने आदि का काम किया जाएगा। अनाज मंडी व संबंधित सभी 20 पर्चेज सेंटरों पर बुधवार को 118 किसानों के 13185 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। अब तक कुल 4532 किसानों का 830391 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। अब तक 643392 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग की जा चुकी है। इधर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिेशन के प्रधान रजनीश चौधरी ने हर शुक्रवार को अनाज मंडी बंद रखने संबंधी निर्णय से अनिभिज्ञता जाहिर की है। उनका कहना है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बुधवार को गेहूं की खरीद की गई लेकिन अपेक्षाकृत कम किसान गेहूं लेकर आए।