{"_id":"6200312fd48f0a0af1776b70","slug":"amrapali-express-will-run-from-march-4-seats-full-before-holi-karnal-news-knl981816112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मार्च से चलेगी आम्रपाली एक्सप्रेस, होली से पहले सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मार्च से चलेगी आम्रपाली एक्सप्रेस, होली से पहले सीटें फुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि से पूर्वोत्तर के राज्यों को जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) चार मार्च 2022 से शुरू हो रही है। यह ट्रेन पंजाब से हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तरप्रदेश से होते हुए अधिकांश बिहार राज्य को जोड़ती है। इस ट्रेन की उपयोगिता को इसी बात से समझा जा सकता है कि इसके शुरू होने से महीने भर पहले ही सीटें फुल हो गई हैं। यात्रियों को होली पर पूर्वोत्तर राज्यों को जाने के लिए आरक्षित टिकट मिलने में अभी से परेशानी होने लगी है।
12 मार्च को भी रविवार दोपहर को 30 वेटिंग थी। इतना ही नहीं, पूर्वोत्तर राज्यों को जाने वाली कई अन्य ट्रेन इनमें अधिकांश दिल्ली से जाती हैं जिससे उनमें सीटें मिलना दुश्वार हो रहा है।
करनाल रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस चार मार्च से शुरू हो जाएगी। हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ दिल्ली में भी बड़ी संख्या में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग हैं। इनका आना-जाना भी बहुत है। अभी तक करनाल से कोई भी ऐसी ट्रेन नहीं है, जो सीधे यूपी और बिहार जाती हो। इसलिए आम्रपाली एक्सप्रेस का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। इसके लिए बुकिंग चल रही है। टिकट बिंडो प्रभारी ने बताया कि ट्रेन के संचालन की घोषणा होते ही तेजी के साथ टिकटों की बुकिंग हो गई है। खास कर होली के आसपास जाने वालों की संख्या सर्वाधिक है, इसलिए मार्च में अधिकांश दिनों में सीटें फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
12 मार्च को चेक किया गया तो दोपहर तक 30 वेटिंग थी। हालांकि अन्य श्रेणियों में अभी सीटें हैं, जिनकी बुकिंग लगातार हो रही है। इधर, भले ही करनाल से सीधे दूसरी ट्रेनें न हों लेकर लोग करनाल से दिल्ली जाकर, वहां से अन्य ट्रेनों में बुकिंग करा रहे हैं। होली पर्व को देखते हुए दिल्ली से जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, अवध असम एक्सप्रेस आदि करीब आधा दर्जन ट्रेनों में हाउस फुल की स्थिति बन चुकी है। 18 मार्च से पहले सीटें नहीं मिल पा रही हैं।
इन क्षेत्रों को जोड़ती हैं ट्रेन
अमृतसर से चलकर जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला होते हुए दिन में 2:30 बजे करनाल पहुंचेगी। यहां से 2:33 बजे रवाना होकर पानीपत, पुरानी दिल्ली, अलीगढ़, हाथरस, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, एशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, सोनपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, नौगाची आदि से होते हुए कटिहार तक जाएगी।