{"_id":"68e1838426f0bf6d55055cd2","slug":"american-diamond-jewellery-is-more-in-demand-than-gold-karnal-news-c-338-1-kn11007-123822-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सोने के नहीं अमेरिकन डायमंड के गहनों की मांग अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सोने के नहीं अमेरिकन डायमंड के गहनों की मांग अधिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। करवाचौथ पर अमेरिकन डायमंड (एडी) गहनों की मांग भी है। सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही इनकी मांग भी है। नए डिजाइन और कम दाम में आकर्षक लुक इनकी मांग को बढ़ा रहा है। गले का हार, अंगूठी, पायल, चौकस, कड़े, ब्रेसलेट, कानों की बालियां और मांग टीका सेट सबसे ज्यादा बिक रहे हैं।
जयपुर के गहनों में कुंदन और लीफ डिजाइन अधिक पसंद की जा रही है। सूरत के गहनों में माॅडर्न कटिंग और रोज गोल्ड प्लेटिंग की मांग है। सराफा बाजार में आनंद विहार से आई ग्राहक भावना ने बताया कि वह हर साल बाजार से एडी गहने ही खरीदती हैं। एडी गहने राजसी लुक देते हैं। साथ ही खरीदारी कर रहीं अनीता ने बताया कि वह हर साल सोने के आभूषण खरीदती थीं लेकिन इस बार बाजार में एडी गहनों का ट्रेंड दिख रहा है। आर्टिफिशियल गहनों के नए व आकर्षक डिजाइन उन्हें भी लुभा रहे हैं।
-पति खरीद रहे सोने के गहने
कारोबारी दिनेश गुलाटी ने बताया कि करवाचौथ पर पुरुषों की ओर से अपनी पत्नियों को उपहार देने के लिए सोने के गहने खरीदे जा रहे हैं। डायमंड की अंगूठी और गले के हार सबसे अधिक खरीदे जा रहे हैं। वहीं महिलाएं एडी गहनों की मांग कर रही हैं। एडी गहनों की शुरुआत दो हजार रुपये से हो जाती है। दुकानदार संदीप ने बताया कि लोग सोने और चांदी से बने गहने के साथ एडी की ज्वेलरी खुद को आकर्षक बनाने के लिए खरीद रहे हैं। नेकलेस, मांग टीका, अंगूठी, पायल और कड़े अधिक खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
हैदराबाद के बेगम बाजार से भी मंगाए जा रहे
व्यापारी दिनेश ने बताया कि मुंबई, हैदराबाद के बेगम बाजार, बंगलूरू, दिल्ली के सराफा बाजार और जयपुर के जौहरी बाजार से अमेरिकन डायमंड के गहनों को मंगाया जाता है। कारोबारी भाषा में इन्हें एडी गहने कहते हैं। हीरे पूरी तरह से असली लगते हैं। गले के हार, चाैकस, अंगूठी और कानों के गहने सबसे अधिक खरीदे जाते हैं। 500 रुपये से शुरू होकर एक लाख रुपये तक कीमत रहती है।
-- -- -- -- --
हैवी एडी नेकलेस 1500 रुपये से शुरू
एडी ब्रेसलेट 900 रुपये से शुरू
ईयर रिंग्स 800 रुपये से शुरू
फुल एडी सेट 2500 से शुरू
एडी अंगूठी 450 से शुरू
एडी कड़े 500 रुपये से शुरू