फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Amazing view of 'Hello of Moon' seen

Karnal News: ‘हैलो ऑफ मून’ का दिखा अद्भुत नजारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Amazing view of 'Hello of Moon' seen
अंबाला कैंट। शुक्रवार की रात 11:31 बजे अद्भुत खगोलीय नजारा दिखा। चांद के चारों ओर ‘हैलो ऑफ मून’ बन गया। मौसम परिवर्तन के बाद चंद्रमा के चारों तरफ ऐसा रिंग बनता है। दरअसल, आकाश में बादलों में बर्फीले कण होते हैं जो कई बार चांद की रोशनी से टकराते हैं जिससे रोशनी का प्रतिबिम्ब बनता है और चांद के चारों ओर रिंग जैसी आकृति दिखाई पड़ती है। साफ आसमान में दिख रहा चंद्रमा अन्य रातों से अलग दिख रहा था। दरअसल, चंद्रमा के चारों ओर रिंग जैसा वृत्ताकार घेरा दिखाई दे रहा था। देखते ही देखते लोगों में इस अद्भुत खगोलीय घटना की बात फैल गई और कौतूहलवश लोग अपनी-अपनी छतों पर जाकर चंद्रमा को देखने लगे। चंद्रमा के चारों ओर बनी रिंग को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे धुंध की पतली लकीर चांद के चारों ओर बन गई हो। लोगो में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed