फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   alumni of kunjpura sainik school are also among those bringing rajfael

फ्रांस से अंबाला राफेल लाने वालों में कुंजपुरा सैनिक स्कूल का पूर्व छात्र भी शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
alumni of kunjpura sainik school are  also among those bringing rajfael
पांच राफेल विमानों की पहली खेप को फ्रांस से भारत लाने वालों में भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर मनीष कुमार भी शामिल हैं जो कि करनाल के सैनिक स्कूल कुंजपुरा के पूर्व छात्र रहे हैं। अंबाला एयरबेस में विंग कमांडर मनीष द्वारा राफेल की लैंडिंग कराने से सैनिक स्कूल के साथ-साथ जिले में खुशी और गर्व है। यह सैनिक स्कूल हरियाणा के अंबाला से करीब 80 किलोमीटर दूर करनाल के कुंजपुरा में है। मनीष मूल रूप से यूपी के बलिया जिले के बकवा गांव निवासी हैं। उन्हाेंने 1993 में सैनिक स्कूल कुंजपुरा में दाखिला लिया था और 2000 में पास आउट हुए थे। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एनडीए की परीक्षा पास की और वायुसेना में भर्ती हुए।
विज्ञापन

सेना से रिटायर्ड हैं पिता, एनडीए परीक्षा में बेटे का तीसरा स्थान
सैनिक स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार विंग कमांडर मनीष कुमार में बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था। वे शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज थे, इसलिए एडमिशन के कुछ समय बाद से ही शिक्षकों के चहेते बन गए। पिता मदन सिंह सेना में हवलदार पद से रिटायर्ड हैं। पिता से प्रेरित होकर ही उन्होंने सेना में जाने का मन बनाया। बॉक्सिंग में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। एनडीए की परीक्षा परिणाम में भारत में तीसरे स्थान पर आने का गौरव भी उन्हीं के नाम है।
विज्ञापन

जगुआर के पायलट, फाइटर स्ट्राइक लीडर उपलब्धि
सैनिक स्कूल कुंजपुरा के लाइब्रेरियन सुरेंद्र सांगवान के अनुसार, मनीष कुमार अब तक जामनगर, अंबाला और गोरखपुर में पोस्टेड रहे हैं। जगुआर के पायलट होने के अलावा फाइटर स्ट्राइक लीडर की उपलब्धि भी उनके नाम है। उनकी काबिलियत को देखते हुए ही राफेल की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed