फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Alleged doctor without degree treatment taken into custody, case registered

कार्रवाई : पिता के नाम से जारी बंगाल की डिग्री पर उपचार कर रहा था कथित चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:32 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना डिग्री के उपचार करने वाले कथित चिकित्सक के घर पर कार्रवाई की। साथ ही आरोपी चिकित्सक को हिरासत में लिया। एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी में भी खामियां पाई गईं। इस संबंध में मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन
Alleged doctor without degree treatment taken into custody, case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्ण विहार में बिना डिग्री के उपचार करने वाले कथित चिकित्सक के घर पर छापा मारा। साथ ही आरोपी चिकित्सक को हिरासत में लिया। सेक्टर-32,33 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी में भी खामियां पाई गईं। इस संबंध में मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में कथित चिकित्सक ने पिता के नाम से जारी बंगाल की डिग्री दिखाई, वाे भी हरियाणा में मान्य नहीं
डिप्टी सीएमओ डॉ. सीनू चौधरी ने बताया कि सीएमओ को सूचना मिली थी कि कर्ण विहार में बिना डिग्री के क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा की ओर से टीम का गठन किया गया था। टीम में एसएमओ कुंजपुरा डॉ. संदीप, ड्रग कंट्रोल आफिसर रितू मैहला शामिल थीं।  छापामारी के दौरान पूछताछ में कथित चिकित्सक ने पिता के नाम से जारी बंगाल की डिग्री दिखाई, जो हरियाणा में मान्य नहीं है।
विज्ञापन


मेडिकल स्टाेर पर दवाओं की खरीद-बिक्री में मिली गड़बड़ी, 41 प्रकार की दवाइयां और कुछ उपकरण कब्जे में लिए
डिप्टी सीएमओ डॉ. सीनू चौधरी ने बताया कि पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्ण विहार स्थित वंदना मेडिकल स्टोर की जांच की, जांच के दाैरान वहां मौके पर फार्मासिस्ट नहीं था। टीम काे वहां पर साथ ही दवाओं की खरीद-बिक्री में भी गड़बड़ी मिली। इसपर टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर से मिलीं 41 प्रकार की दवाइयां और कुछ उपकरण कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed