फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Allegations of scuffle with police personnel

Karnal News: पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Allegations of scuffle with police personnel
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/निगदू। घर पर जांच करने पहुंची कुरुक्षेत्र पुलिस के साथ हाथापाई करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
निगदू थाना पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र के लाडवा थाना के अनुसंधान अधिकारी एसआई कमल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि करनाल के सांवत गांव निवासी जगदीप जबरदस्ती ध्याग्ला स्कूल से बच्चे गर्वित को उठाकर ले गया। जगदीप का अपनी पत्नी काजल के साथ दहेज का केस चल रहा है। ऐसे में दोनों अलग-अलग रहते हैं। गर्वित की उम्र तीन साल है।
विज्ञापन

इसके बाद वे बच्चे की तलाश के लिए अपने साथी ईएसआई जसमेर सिंह, डब्ल्यूएचसी अमिता रानी व काजल और उसके पिता सुलेख चंद के साथ गांव सांवत गए। यहां आरोपी जगदीप ने उनके, जसमेस और राकेश के साथ हाथापाई की और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इससे आरोपी ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed