{"_id":"6748d7bc470f27a61004f4a7","slug":"all-states-of-the-country-should-buy-crops-on-msp-like-haryana-rana-karnal-news-c-18-knl1008-528496-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के सभी राज्य हरियाणा की तरह एमएसपी पर खरीदें फसल : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के सभी राज्य हरियाणा की तरह एमएसपी पर खरीदें फसल : राणा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने देश के अन्य राज्यों को एमएसपी पर फसल खरीद के लिए सलाह दी है, जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा की तहत अन्य राज्य में धान, गेहूं सहित अन्य फसलों को एमएसपी पर खरीदना शुरू कर दें, तो किसानों को कोई समस्या ही नहीं रहेगी।
करनाल में महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय (एमएचयू) के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि एमएचयू किसानों, विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने किसानों के दिल्ली जाने के सवाल पर कहा कि अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है।
पहले तीन कृषि कानून थे, जिन्हें प्रधानमंत्री ने वापस ले लिया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रहे हैं। यदि देश के सभी राज्य हरियाणा की तरह किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदना शुरू कर दें तो किसानों के सामने कोई समस्या रहेगी ही नहीं।
विज्ञापन
एमएचयू के कैंपस निर्माण के शिलान्यास के सवाल पर उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत आ रहे हैं, एमएचयू के कैंपस भवन का निर्माण का भी प्रधानमंत्री वहीं से ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। सीएम से मिलकर विधायकों द्वारा चुनाव में विरोध करने वाले अधिकारियों की शिकायत के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई क्या विरोध करेगा और क्या भितरघात करेगा, खुद मजबूत होना चाहिए। राज्यसभा के लिए नाम पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला केंद्रीय समिति करेगी। उन्होंने गेहूं की बिजाई 85 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है, खाद की कोई कमी नहीं है।