{"_id":"6600a11ef585f3968906f904","slug":"all-pm-shri-schools-will-be-cbse-from-april-karnal-news-c-18-knl1008-354392-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अप्रैल से सीबीएसई होंगे सभी पीएम श्री स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अप्रैल से सीबीएसई होंगे सभी पीएम श्री स्कूल
विज्ञापन
- पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों का बदलेगा बोर्ड, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई
- पहले चरण में मई 2023 में प्रदेश के पीएम श्री घोषित हुए 124 स्कूलों को मिलेगी सीबीएसई की मान्यता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहली अप्रैल से सीबीएसई की मान्यता वाले हो जाएंगे। अभी तक ये स्कूल हरियाणा बोर्ड की मान्यता व नियमों के अनुसार ही चल रहे हैं। नए शिक्षा सत्र में इन स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई सीबीएसई के नियमों के तहत होगी। विद्यार्थियों को हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई का भी विकल्प मिलेगा।
मई 2023 में सरकार की ओर से प्रदेश के 124 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को पीएम श्री का दर्जा दिया गया था। इनमें करनाल जिले के भी नौ स्कूलों का नाम शामिल है। तब से इन स्कूलों के प्रिंसिपल और विभाग के अधिकारी सीबीएसई की मान्यता लेने के लिए प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। अब उनकी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सीबीएसई का दर्जा मिल चुका है और नए सत्र से नए नियमों के तहत पढ़ाई कराई जाएगी। सरकार की ओर से पिछले दिनों दूसरे चरण में प्रदेश के 111 स्कूलों को पीएम श्री का दर्जा दिया था। इन स्कूलों में फिलहाल अगले सत्र से सीबीएसई की मान्यता मिलने की उम्मीद है।
वेबसाइट हो चुकी तैयार
शिक्षा स्तर सुधारने के साथ ही प्रदेश के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को डिजिटल भी किया जा रहा है। अब विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्कूल के कार्यक्रमों, आयोजनों और विद्यार्थियों से संबंधित हर जानकारी उन्हें वेबसाइट पर मिलेगी। प्रदेश सरकार की ओर से सभी पीएम श्री स्कूलों की वेबसाइट भी बनवाई जा रही है। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को विशेष तौर पर 20 हजार रुपये की राशि आवंटित की गई है। ताकि वेबसाइट बनवाने के बाद इसका संचालन किया जा सके।
विज्ञापन
प्राध्यापक हुए प्रशिक्षित, नए शिक्षक भी मिलेंगे
प्रदेश के पीएम श्री स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रणाली के माध्यम से पढ़ने का मौका मिले। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से इन स्कूलों के शिक्षकों को पिछले दिनों विशेष प्रशिक्षण देकर रचनात्मक तरीके से पढ़ाने के लिए तैयार किया जा चुका है। 124 पीएम श्री स्कूलों में पढ़ाने वाले 132 वरिष्ठ प्राध्यापकों को आईआईटी दिल्ली में प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों को सीबीएसई की शिक्षण पद्धति के बारे में जानकारी दी गई। इसमें उन्हें विद्यार्थियों को इनोवेटिव और क्रिएटिव तरीके से शिक्षा कैसे प्रदान की जाए, इसके गुर भी सिखाए गए। अब नए शिक्षक भी मिलने की उम्मीद है।
मई 2023 से ये स्कूल हैं पीएम श्री
खंड
स्कूल
चिड़ाव
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला
घरौंडा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटेल
इंद्री
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ीबीरबल
करनाल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल
कुंजपुरा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा
मूनक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूनक
नीलोखेड़ी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी
निसिंग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांभली
असंध
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध
पहली अप्रैल से गत वर्ष पीएम श्री हुए राजकीय स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता मिल जाएगी। इसके बाद इन स्कूलों में सीबीएसई के नियमों के तहत पढ़ाई होगी।
- बीर सिंह राणा, प्रिंसिपल, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ीबीरबल
नए पीएम श्री हुए स्कूलों को भी सीबीएसई की मान्यता दिलाई जाएगी। ये स्कूल अगले सत्र से सीबीएसई हो सकते हैं। सीबीएसई होने के बाद इन स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी। स्टाफ भी नया आ सकता है।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी