फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Alcohol contract

शराबियों का हुड़दंग अब बर्दाश्त नहीं

Sat, 01 Feb 2014 11:52 PM IST
कैथल
कैथल Updated Sat, 01 Feb 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
Alcohol contract
उद्योग मार्ग पर प्लाईवुड फैक्टरी के पास बलराज नगर में बने शराब के ठेके को लेकर लोग शनिवार को भड़क उठे। कॉलोनी की महिलाओं और पुरुषों ने शराब के ठेके को बंद करवाने की मांग को लेकर उद्योग मार्ग पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

कॉलोनी वासी कमलेश, संतोष, खजानी, सरोज, नीता, रानी, अनीता, पूनम, सोनिया, रामस्वरूप, कर्मचंद, जगदीश जयपाल, प्रकाश ने बताय कि उद्योग मार्ग पर चौक प्लाईवुड फैक्टरी के पास बलराज नगर में शराब का ठेका है। यहां हर रोज शराबी शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं जिस कारण महिलाओं सहित स्कूली विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शराब के ठेके और खुर्दों को बंद करवाने की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई असर नहीं हो रहा।
विज्ञापन


शराबी यहां हर रोज हुड़दंग मचाते हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा इस मार्ग पर गश्त भी नहीं की जाती जिस कारण यहां ऐसे लोगों के हौसले ज्यादा ही बुलंद रहते हैं। लोगों ने कहा कि उन्हें मजबूरन जाम लगाना पड़ा है। जाम के चलते लघु सचिवालय की ओर से मॉडल टाउन जींद रोड की ओर आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवरोध डालकर प्रदर्शन किया
शराब के ठेके को लेकर लोगों में इस कद्र आक्रोश था कि महिलाओं ने लक्कड़ डालकर मार्ग को ठप कर दिया तथा बाइक  खड़ी करके किसी को भी रास्ते से गुजरने नहीं दिया जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से सुबह का समय होने के कारण अपने-अपने कार्यों पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियां हुईं। थाना सिविल लाइन प्रभारी अश्वनी शर्मा ने कहा कि पुलिस ऐसे अपराधिक लोगों पर लगाम लगाएगी। लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed