फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Akhtar first, Ankush second in poetry recitation

Karnal News: कविता पाठ में अख्तर प्रथम, अंकुश द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Akhtar first, Ankush second in poetry recitation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा द्वारा चलाए जा रहे सांस्कृतिक पखवाड़े के तहत कैथल पुल के नीचे उम्मीद पाठशाला में प्रश्न मंच व कविता पाठ आयोजित किया गया। प्रकल्प प्रमुख मणिका चोपड़ा ने प्रश्न मंच में बच्चों से धार्मिक, राजनीतिक व सामान्य ज्ञान विषयों पर सवाल पूछे। जिसमें सही जवाब देने पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कविता पाठ में अख़्तर ने प्रथम, अंकुश ने द्वितीय व पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उम्मीद पाठशाला के संचालक जयकरण शास्त्री ने शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। शाखा अध्यक्ष सतीश मल्होत्रा ने कहा कि शाखा बच्चों को सभी कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित करती रहती है। इस मौके पर अर्जुन देव आर्य, अशोक कुमार, सीमा खुराना, कुसुम शर्मा, सुषमा शर्मा, आरती देवी, व ख़ुशबू मौजूद रहे। दूसरी ओर श्री कृष्ण गोशाला में गायों की सेवा की गई। गूड़ और चारा खिलाया गया। प्रकल्प प्रमुख दर्शन मदान ने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। माता-पिता , धरती मां व गायों की सेवा करते रहना ही हमारा धर्म होना चाहिए। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष सतीश मल्होत्रा, महिला संयोजिका संतोष आर्या, सुरेंद्र आहूजा, शकुन गुलाटी व अर्जुन देव आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed