फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   AI WhatsApp chatbot Satark will help crack down on corruption: Virendra

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने में मदद करेगा एआई व्हाट्सएप चैट बॉट सतर्क : वीरेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
AI WhatsApp chatbot Satark will help crack down on corruption: Virendra
करनाल। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नागरिकों को भ्रष्टाचार से संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने और शासन में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक एआई-आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट सतर्क लॉन्च किया है। यह पहल भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों को मजबूत करने और आम जनता को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि चैटबॉट सतर्क के माध्यम से नागरिक सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निवारक ब्यूरो की भूमिका और इसकी कार्यप्रणाली, भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत दर्ज करने की सरल प्रक्रिया होगी। इससे आवश्यक दिशा-निर्देश, भ्रष्टाचार की रोकथाम से संबंधित उपयोगी जागरूकता सामग्री मिल सकेगी। इसके अलावा ब्यूरो के संपर्क विवरण और भ्रष्टाचार संबंधी हेल्पलाइन की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक पहल का मुख्य उद्देश्य जनता में भ्रष्टाचार विरोधी भावना को सुदृढ़ करना, जागरूकता बढ़ाना और शासन में पारदर्शिता को सशक्त करना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed