Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ahead of Shah's visit, the BJP state president has taken charge of the preparations.

Karnal News: शाह के दौरे से पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने संभाली तैयारियों की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Ahead of Shah's visit, the BJP state president has taken charge of the preparations.
कर्ण कमल में आयोजित बैठक में उप​स्थित भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता और अन्य। प्रवक्त
करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पांच नवंबर को प्रस्तावित करनाल दौरे को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम में किसी तरह की कमी न रहे इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को खुद तैयारियों की कमान संभाली। उन्होंने प्रदेशभर के वरिष्ठ पदाधिकारियों को करनाल बुलाकर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय कीं और कार्यक्रम की रूपरेखा की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसके बाद सेक्टर-12 स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। शाह के नेतृत्व में यहां ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का समापन होगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय कर्ण कमल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जवाहर सैनी, लक्ष्मण यादव, मेयर रेनू बाला गुप्ता और करनाल विधायक जगमोहन आनंद सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पदयात्रा की तैयारियों के संबंध में सभी को जिम्मेदारियां बांटी गईं। विधायक जगमोहन आनंद को पदयात्रा का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारियों की समीक्षा
बैठक में पदयात्रा के मार्ग, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, स्वागत व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की तैयारियों और अलग-अलग जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में अपने दायित्व पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि प्रदेशभर में 22 अक्तूबर से चलाए जा रहे अभियान का समापन कार्यक्रम है। इसलिए संगठन के सभी स्तरों पर बेहतर तालमेल जरूरी है।


सुबह दस बजे शुरू होगी पदयात्रा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 22 अक्तूबर से प्रदेशभर में चल रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्राएं, जनसंवाद, पत्रकार वार्ताएं और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पांच नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इसका समापन होगा। सुबह 10 बजे सेक्टर-12 से महात्मा गांधी चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण किया जाएगा।

कर्ण कमल में आयोजित बैठक में उपस्थित भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता और अन्य। प्रवक्त

कर्ण कमल में आयोजित बैठक में उपस्थित भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता और अन्य। प्रवक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed