फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agriculture officials inspected paddy harvesting experiments.

Karnal News: कृषि अधिकारियों ने धान फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण

Tue, 28 Oct 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 28 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Agriculture officials inspected paddy harvesting experiments.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों की टीम ने सोमवार को खेतों पर जाकर धान की कटाई के प्रयोगों का निरीक्षण किया, ताकि धान की पैदावार का सही अनुमान लगाया जा सके। इसी के आधार पर बीमित धान का किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
कृषि विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष खरीफ-2025 में धान फसल के कटाई प्रयोगों का कार्य चल रहा है, जिसके आधार पर हर गांव की औसत फसल पैदावार निकाली जाती है। इस औसत पैदावार के आधार पर ही संभावित उत्पादन का अनुमान लगाया जाता है। साथ ही पिछले वर्षों के आधार पर इस औसत पैदावार से कम पैदावार वाले सभी बीमित किसानों को हुए नुकसान पर फसल का मुआवजा बीमा कंपनी की ओर से दिया जाता है। इसी को लेकर सोमवार को संयुक्त निदेशक सांख्यिकी, कृषि विभाग हरियाणा डॉ. राजीव कुमार मिश्रा ने जिला के कृषि अधिकारियों के साथ जिला में चल रहे फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डॉ. राजीव कुमार मिश्रा ने अपनी उपस्थिति में ही गांव घोलपुरा (17) व पस्ताना (11) खंड नीलोखेड़ी में फसल कटाई प्रयोगों का कार्य पूर्ण करवाया। विभिन्न गांवों में किसानों से धान कटाई के कार्य से संबंधित समस्या के बारे में जाना व कृषि कार्य से संबंधित विभिन्न सुझाव भी किसानों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed