फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agniveers will also get priority in police recruitment: Chief Minister

अग्निवीरों को पुलिस की भर्ती में भी मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Agniveers will also get priority in police recruitment: Chief Minister
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अग्निपथ योजना से नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवाओं को अच्छे नागरिक बनने के साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। इस योजना के तहत जिन अग्निवीरों को आर्मी में नौकरी नहीं मिलेगी, उन्हें हरियाणा पुलिस और केंद्र की भर्ती में भी प्राथमिकता मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को नगर निकाय चुनाव से एक दिन पहले करनाल पहुंचे। शाम को उन्होंने कर्ण लेक पर अलग-अलग क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद वे पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री रविवार दोपहर बाद करनाल से गुरुग्राम के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई भर्ती योजना से उनको न केवल देश सेवा का मौका मिलेगा, बल्कि नौकरी भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए भर्ती रैलियां 90 दिनों में शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस सेवा को पूरा करने वाले युवाओं को हरियाणा सरकार पुलिस भर्ती में प्राथमिकता देगी। अग्निपथ योजना के तहत मिलने वाली राशि से युवा स्वरोजगार भी स्थापित कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

निकाय चुनावों में जीतेगा गठबंधन
मुख्यमंत्री ने नौजवानों से अपील की कि वे इन चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में 6500 पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप सी के करीब 26 हजार पद भरे जाने हैं। इसके लिए आयोग सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टैस्ट का विज्ञापन भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा, जैसे-जैसे जानकारी मिलती रहती है उस पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाती है। बिजली निगम के जेई, एसडीओ के गिरफ्तार होने के मामले में उन्होंने कहा कि हमें केवल भ्रष्टाचारी का सूत्र चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed