फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   agitation

मंडी में गेट पास नहीं मिले तो किसानों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
agitation
गेट पास की समस्या को लेकर किसानों ने अनाज मंडी के गेट पर जाम लगा लगा दिया। सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। इससे पहले मार्केट कमेटी के डीआरओ ने किसानों को जाम खोलने के लिये काफी मनाया, लेकिन वे उनकी बातों को पहले तो सुनने को तैयार नहीं थे जो सुना उनका जवाब ही उलटा-सीधे देते रहे थे। करीब पौने घंटे बाद खुले जाम से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हुआ यूं कि दो दिन पहले मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से रजिस्ट्रेशन का नया नियम बनाया गया है, जो वीरवार से लागू किया जाना था। सुबह धान लेकर पहुंचे किसानों का नया सॉफ्टवेयर होने के कारण गेट पास नहीं बन पाया। कई गेटों पर जाने के बाद भी जब गेट पास नहीं मिला तो उन्होंने ट्रालियों को बीचोंबीच खड़ी करके जाम लगा दिया। इसके बाद उनकी सुनने के लिये मार्केट कमेटी के अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

किसानों की अधिकारियों के साथ हुई बहस
सुबह छह बजे किसान अपने धान की ट्राली लेकर मंडी पहुंचना शुरू हुए। गेट पर एंट्री नहीं मिली। दूसरे गेट से जाने को कहा गया। वहां पर भी एंट्री नहीं। यही हाल सभी गेटों पर रहा। करीब पौने 10 बजे किसानों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मार्केट कमेटी के डीआरओ श्याम लाल ने किसानों की समस्या जाना। किसानों ने बताया कि सुबह छह बजे पहुंचे हुए हैं। उन्हें कभी इस गेट तो कभी दूसरे गेट तो कभी तीसरे गेट पर भेज रहे हैं। किसी पर भी गेटपास नहीं दिया गया। जब कहीं पर सुनवाई नहीं तो उन्होंने जाम लगाया। डीआरओ ने समझाकर कहा कि नये नियम बनाए हैं, आज उन्हें लागू करना है। आगे कुछ बोलने से पहले किसानों ने जवाब दिया कि छह माह से अधिकारी और विभाग सो रहा था। अब नियम बना रहे हैं और उन्हें लागू कर रहे हैं। इतना ही नहीं बीच में एक किसान ने तो फोन करके खेत में लगी कंबाइन को ही रुकवा दिया। बोले कि मंडी में गेटपास नहीं मिल रहा है। जब तक धान की एंट्री नहीं होती, तब तक मशीन रोक लो। काफी समय तक किसानों की आपस में बहस चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ के समझाने पर माने किसान
सिटी एसएचओ हरजिंद्र सिंह ने किसानों को समझाया कि धान कटाई का मौका है। किसी के खेत में कंबाइन लगी होगी, किसी के यहां मजदूर काम कर रहे होंगे। इसलिए यहां जाम में फंसने की बजाए अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। किसानों के बात समझ में आई। उनको गेट पास मिलने शुरू हुए और किसान गेट पास लेकर अंदर जाना शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed