फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   agitation

टपराना गांव की छात्राओं ने किया अनशन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
agitation
टपराना गांव में स्कूल अपग्रेड की मांग को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। शुक्रवार को छात्राएं पांचवें दिन स्कूल के बाहर अनशन पर बैठ गईं। गांव का एक शिक्षक स्वेच्छा से बच्चों को पढ़ा रहा है। छात्राओं का कहना है कि जब तक स्कूल अपग्रेड नहीं हो जाता या कोई जिला अधिकारी उनको लिखित में आश्वासन नहीं देता तब तक वह स्कूल समय तक अनशन पर बैठी रहेंगी। यह छात्राएं समीप लगते गांव टीकरी में पढ़ने जाती थीं। जहां युवकों की छेड़खानी की वजह से परेशान होने के बाद उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय तक सात किलोमीटर वह पैदल गईं थीं। उसके बाद से गांव में लगातार बैठकें चल रही हैं। एसडीएम इंद्री सुमित सिहग और एसडीएम करनाल नरेंद्र पाल मलिक भी गांव पहुंच चुके हैं लेकिन ग्रामीण और छात्राएं अपने गांव के स्कूल को अपग्रेड करवाने की मांग पर अड़े हैं। छात्राएं टीकरी गांव के स्कूल में नहीं जाना चाहती।
विज्ञापन

शुक्रवार को कमेंट्स से परेशान टपराना गांव की छात्राओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक स्कूल अपग्रेड नहीं होता या कोई जिला अधिकारी लिखित में आश्वासन नहीं देता वह अनशन से नहीं उठेंगी। ग्रामीण मनोज का कहना है कि छात्राओं की मांग वाजिब है क्योंकि जब वह टीकरी गांव में पढ़ने के लिए जाती हैं तो वहां के शरारती तत्व छेड़खानी करते हैं और उनका रास्ता रोकते हैं। इस कारण छात्राएं और ग्रामीण गांव के मिडिल स्कूल को अपग्रेड कर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है। अधिकारी गांव में आते हैं और कहते हैं कि उनकी मांग 18 दिन में पूरी हो जाएगी, लेकिन लिखित में आश्वासन देने के लिए कोई भी अधिकारी नहीं दे रहा है। यदि प्रशासन व सरकार ने दो दिन तक उनकी मांगे पूरी नहीं की तो वह सोमवार को गांव का मिडिल स्कूल भी बंद करवा देंगे। धरने को युवा बोलेगा मंच के प्रदेशाध्यक्ष जेपी शेखपुरा ने टीम से साथ पहुंचकर छात्राओं को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed