{"_id":"5057bf9378341e116efea12f27d59f8e","slug":"aggriculture-deptt-raid-in-medcine-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग ने दवा दुकानों पर की छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग ने दवा दुकानों पर की छापामारी
कैथल
Updated Fri, 20 Dec 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कृषि उपनिदेशक डा. पवन शर्मा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने शुक्रवार को पूंडरी में बीज और दवा बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की।
जिस कारण कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम में कृषि उपनिदेशक डाक्टर पवन शर्मा , एपीपीओ डाक्टर मनीष व डाक्टर दिनेश शामिल थे।
विभाग की टीम ने पूंडरी की दवा बीज मार्केट के सभी दुकानदारों का रिकार्ड चेक किया और कुछ दुकानों से सैंपलिंग भी की। इस दौरान कृषि उपनिदेशक ने दवा की दुकानों पर खरीद कर रहे किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास भी किया।
दवा विक्रेता की दुकान पर दवा छिड़काव का पंप ले रहे किसान से जब अधिकारी ने पूछा कि दुकानदार ने उस पंप का क्या रेट बताया है तो किसान ने कहा कि उसने कई दुकानों से रेट मालूम किया है। लगभग सभी ने उसे 1300-1350 रुपये दाम बताया।
इस दौरान कृषि अधिकारी ने किसान को पंप की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी। कृषि अधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से अपील कि वे जो भी उत्पाद खरीदते हैं, उसका बिल अवश्य लें। उन्होंने किसानों को विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है, किसान जरूरत के हिसाब से यूरिया की खरीद करें। यूरिया बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए अधिकारी ने कहा कि दुकानदार यूरिया के साथ कोई दवा न लगाएं। उन्होंने बताया कि जिस दुकानदार का रिकार्ड पूरा नहीं होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।