फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After the national anthem, you will read the lesson of morality, then will practice

राष्ट्रगान के बाद पढ़ेंगे नैतिकता का पाठ, फिर करेंगे अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
After the national anthem, you will read the lesson of morality, then will practice
भानू भारद्वाज
विज्ञापन

करनाल। लंबे समय से महामारी के चलते बंद पड़ीं खेल संस्थाओं के खुलने के बाद खेल विभाग खिलाड़ियों में नई ऊर्जा पैदा करने के प्रयास करेगा। जिसके लिए कुछ नए नियम बनाए गए हैं जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आ सके। बीते दिनों प्रदेश के सभी खेल अधिकारियों के साथ खेल निदेशक पंकज नैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर नए नियमों की जानकारी दी।
खेल निदेशक ने बताया कि स्टेडियम में अभ्यास के लिए आने वाले सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को रोज एक बार मैदान में एकत्रित होना होगा। जिसमें राष्ट्रगान होगा, साथ ही खिलाड़ियों को उनके नैतिक दायित्वों की जानकारी और स्टेडियम को स्वच्छ तथा सुंदर बनाने के तरीके भी बताए जाएंगे। उसके बाद ही अभ्यास शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा महीने में एक बार खिलाड़ियों के अभिभावकों के साथ भी खेल प्रशिक्षकों और जिला खेल अधिकारी की बैठक होगी। जिसमें खिलाड़ियों के खेल और अन्य बातों पर चर्चा की जाएगी। दूसरी ओर स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बिना वजह आने वाले बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर भी रोक लगाने की बात कही गई है। इसके अलावा जिलों में खेल नर्सरियों को भी पूरी क्षमता के साथ संचालित करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल निदेशक द्वारा दिए गए निर्देशों को कर्ण स्टेडियम में वीरवार से लागू कर दिया गया है। हमारी ओर से प्रतिदिन एक बार सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के एकत्रित होने पर राष्ट्रगान के साथ ही नैतिक दायित्वों की भी जानकारी दी जाएगी। स्वच्छता को लेकर जल्द ही एक रूपरेखा बनाकर काम शुरू करेंगे। रही बात बाहरी लोगों के प्रवेश की तो स्टेडियम में इस प्रकार के कम ही लोग आते हैं। यदि कुछ लोग आते हैं तो उनसे नम्रता के साथ मना कर दिया जाएगा।

अशोक दुआ, जिला खेल अधिकारी
हॉकी मैदान को मिलेगा मूल स्वरूप
कर्ण स्टेडियम स्थित हॉकी मैदान में बनी दर्शक दीर्घा को तोड़ने का आदेश निवर्तमान उपायुक्त निशांत यादव ने दिए थे। जिसको लेकर कई बार टेंडर प्रक्रिया जारी की गई लेकिन राशि ज्यादा होने के कारण ठेकेदार के न आने से टेंडर नहीं हो पा रहा था अब वीरवार को 1.77 लाख का टेंडर जारी हो गया है। जिससे हॉकी मैदान को अपना मूल स्वरूप मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed