फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After oil and electricity, now the collector rate has been increased to give a shock

Karnal News: तेल और बिजली के बाद अब कलेक्टर रेट बढ़ाकर दिया झटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
After oil and electricity, now the collector rate has been increased to give a shock
करनाल। हरियाणा सरकार की ओर से शुक्रवार से नए कलेक्टर रेट बढ़ा दिए हैं। सत्ता पक्ष के विधायक रेट बढ़ोतरी को सही तो ठहरा रहे हैं मगर कुछ आपत्तियों को मुख्यमंत्री के सामने रखने की भी बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्षी इसे जनता के लिए भाजपा को वोट देने का खामियाजा बता रहे हैं। विपक्षियों का कहना है कि सरकार ने लोगों को आपत्ति दाखिल करने तक का समय नहीं दिया है और बढ़े हुए रेट जनता पर थोप दिए गए हैं। विपक्ष का कहना है कि पहले सरकार ने गरीबों के सरसों के तेल के रेट बढ़ाए, फिर बिजली व अब कलेक्टर रेट बढ़ाकर झटका दिया है।
विज्ञापन


सीएम के सामने मामला रखेंगे:जगमोहन आनंद
शहर विधायक जगमोहन आनंद कहते हैं कि कलेक्टर रेट बढ़ना तो एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कुछ प्रापर्टी डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी उनसे मिलने आए थे, उनका कहना है कि कहीं-कहीं कलेक्टर रेट अधिक बढ़ा दिए गए हैं। इनकी शिकायतों को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सामने रखा है, शीघ्र मुख्यमंत्री के सामने भी रखेंगे।
विज्ञापन

--
कलेक्टर रेट बढ़ाने का फैसला जनहित में:योगेंद्र राणा
असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि करनाल में ही देख लीजिए, संपत्तियों के रेट लाखों ही नहीं करोड़ों में हैं, जिससे देखा जाए तो बाजार भाव की अपेक्षा कलेक्टर रेट बहुत कम हैं। हरियाणा सरकार कोई भी कार्य सोच समझकर जनता व हरियाणा के हित में करती है। मुख्यमंत्री का फैसला जनहित में ही है। शुल्क का पैसा जनता के हित में ही खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कलेक्टर रेट बढ़ना उचित ही है:राम कुमार कश्यप
इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि संपत्तियों के दाम लगातार बढ़ ही रहे हैं, तो कलेक्टर रेट का बढ़ाया जाना उचित ही है। कहीं भी प्रापर्टी खरीदिये, वहां का रेट कलेक्टर रेट से कहीं अधिक है, तो सरकार को भी इसका शुल्क मिलना चाहिए। यदि किसी को लगता है कि रेट गलत बढ़ा है तो वह उसे चैलेंज भी कर सकते हैं। आपत्ति का समय जरूर कम रहा है।
---
भाजपा को वोट देने का ईनाम है कलेक्टर रेट बढ़ोतरी:गोगी
कलेक्टर रेट में बेतहाशा वृद्धि, ये जनता को वोट देने के बदले सरकार का तोहफा है। पहले सरकार ने गरीबों के सरसों के तेल के रेट बढ़ाए, फिर बिजली के रेट बढ़ा दिए और रही सही कसर कलेक्टर रेट बढ़ा कर पूरी कर दी। बाजार मूल्य जो भी हो, लेकिन अब रजिस्ट्री शुल्क तो पहले से कई गुना बढ़ ही जाएगा।

---
आपत्ति करने का समय तक नहीं दिया, थोपे गए कलेक्टर रेट : पुनिया
इंडियन नेशनल लोकदल (युवा) के जिला प्रधान मनिंद्र पुनिया ने कहा कि कलेक्टर रेट में बेतहाशा वृद्धि निंदनीय है। 50 प्रतिशत से अधिक रेट बढ़ा दिए गए हैं, इसका बोझ लोगों पर पड़ेगा। सरकार ने आपत्ति दाखिल करने का समय भी नहीं दिया है। कम से कम इतना समय तो दिया जाना चाहिए था कि लोग समझ कर आपत्ति दाखिल कर पाते, ये तो रेट थोपना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed