{"_id":"67575a5a66321f8a6705c534","slug":"after-beti-bachao-beti-padhao-modi-taught-the-trick-of-earning-a-daughter-karnal-news-c-18-1-knl1001-536030-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बाद बेटी कमाओ का गुर सिखा गए मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बाद बेटी कमाओ का गुर सिखा गए मोदी
विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बाद बेटी कमाओ का गुर सिखा गए मोदी
- प्रधानमंत्री ने बताया, किस तरह महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर बढ़ा सकती हैं आय
- बोले- सरकारी योजनाओं से किस तरह कमाई कर रहीं बेटियां, ये दुनिया के लिए स्टडी का विषय
मोहित धुपड़
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया था। निश्चित ताैर पर यह अभियान रंग लाया और बेटियों को पढ़ाने व लिंगानुपात सुधार में काफी जागरूकता दिखी। हरियाणा में भी बेटियों की संख्या बढ़ी है। अब बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में पीएम ने बेटी कमाओ की कड़ी जोड़ते हुए बेटियों को आर्थिक सशक्त बनाने की ठानी है। इसी के चलते उन्होंने पानीपत से एलआईसी की बीमा सखी योजना का आगाज किया।
दरअसल, इस योजना का ध्येय महिलाओं को वित्तीय सशक्त बनाना है, वे कमाई करेंगे तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनका परिवार भी आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा। इस योजना की शुरुआत करने के दाैरान पीएम ने यही संदेश महिलाओं को दिया। मोदी ने महिलाओं को बताया कि पशु सखी, कृषि सखी व बैंक सखी योजनाओं समेत ड्रोन दीदी व स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर किस प्रकार महिलाएं कमाई कर रही हैं। महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना न केवल विकसित भारत की बुनियाद को मजबूती देगा, बल्कि देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में भी आधार बनेगा।
मोदी ने रैली में बेटियों के सशक्तिकरण के भी कई उदाहरण देते हुए यह बताया कि आज देश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने खिलाड़ियों, बेटियों को शाबाशी दी तो सेना में फाइटर जेट उड़ाने वाली बेटियों का हाैसला भी बढ़ाया। छोटी-छोटी कंपनियां बनाकर किस तरह ग्रामीण महिलाएं कमाई कर रही हैं, इसका जिक्र भी मंच से किया। उत्साहित दिखे प्रधानमंत्री का कहना था कि भारत में महिलाएं किस तरह सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपनी आय बढ़ा रही हैं, ये पूरी दुनिया के लिए स्टडी का विषय है।
विज्ञापन
चूंकि यह बीमा क्षेत्र से जुड़ी योजना की शुरुआत थी, लिहाजा पीएम ने महिलाओं को इस क्षेत्र से जुड़कर किस ज्यादा से ज्यादा कमाई की जा सकती है, उसके बारे में समझाने का प्रयास किया। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर महिला किसान खुद को कैसे आर्थिक सशक्त बनाते हुए पर्यावरण व पृथ्वी की रक्षा कर सकती हैं, इस बारे में भी जागरूक करने का प्रयास किया गया। पीएम का करीब आधे घंटे का अधिकतर भाषण बेटियों को कमाने के गुर सिखाने पर ही केंद्रित रहा।
विपक्ष को भी बताया, मोदी पर क्यों भरोसा करते हैं लोग
बिना किसी का नाम लिए प्रधानमंत्री ने मंच से विपक्ष पर निशाना साधते हुए यह बताने का प्रयास किया कि आखिरकार लोग मोदी पर भरोसा क्यों करते हैं। हालांकि यह सियासी मंच नहीं था लेकिन प्रधानमंत्री ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने सूबे की जनता को यह एहसास कराने की कोशिश की कि प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को तीसरी बार सत्ता में लाने का जाे निर्णय लिया है, उसकी सराहना देश भर में हो रही है। लिहाजा हर क्षेत्र में म्हारा हरियाणा-नाॅन स्टाॅप हरियाणा को भाजपा ने अब अपना संकल्प बना लिया है। महिलाओं को जिन क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की विपक्ष ने कभी कल्पना तक नहीं की थी, भाजपा ने उसे कर दिखाया है।