फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After 50 years, friends who became Major, Commander and Colonel will share memories together

50 वर्ष बाद मेजर, कमांडर और कर्नल बन चुके दोस्त मिलकर साझा करेंगे यादें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
After 50 years, friends who became Major, Commander and Colonel will share memories together
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा से पढ़े ऐसे विद्यार्थी जो आज भारतीय सेना में मेजर, कमांडर, कर्नल और जनरल सहित अन्य ऊच्च पदों पर पहुंच चुके हैं, वे 50 वर्ष बाद अपने दोस्तों से मिलेंगे और उस समय की यादों को ताजा करेंगे। सैनिक स्कूल के पूर्व छात्रों की एसोसिएशन द कुंजियंस ने उन्हें मिलने का यह मौका दिया है।
19 दिसंबर को स्कूल में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें गोल्डन जुबली वर्ष (1971) और सिल्वर जुबली वर्ष (1996) में पढ़ चुके छात्र विशेष तौर पर हिस्सा लेंगे। जबकि स्कूल के पहले सत्र 1961 से अब तक के सभी सत्रों से पूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय तक सभी एक साथ रहेंगे। इसमें देशभर से करीब 300 से ज्यादा पूर्व छात्रों के सम्मेलन में पहुंचने का अनुमान है। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर शिरकत करेंगे। स्कूल प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा और एसोसिएशन के प्रधान पूर्व मेजर जनरल विशंबर दयाल पूर्व छात्रों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया ने मिलाए दोस्त, 7500 छात्र जुड़े
एसोसिएशन द कुंजियंस के राष्ट्रीय महासचिव राजेश सांगवान ने बताया कि सोशल मीडिया ने धीरे-धीरे सभी बिछुड़े दोस्तों को मिलाया। व्हाट्सएप पर एक दूसरे को जन्मदिन की मुबारकबाद देने से शुरू हुआ सफर पूर्व छात्र सम्मेलन तक आ पहुंचा है। 1993 में उनकी एसोसिएशन पंजीकृत हुई थी। शुुरुआत में वही पूर्व छात्र कार्यक्रम में पहुंचते थे, जो उनके संपर्क में थे। आज व्हाट्सएप पर स्कूल से पढ़ चुके करीब 7500 पूर्व छात्र ग्रुपों में जुड़े हैं। उनके पास सभी की रोल नंबर के हिसाब से सूची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा, जनरल दीपक कपूर भी रहे यहां के छात्र
सैनिक स्कूल कुंजपुरा 1961 में शुरू हुआ था। अब तक स्कूल ने कई मेजर, कमांडर व कर्नल देश को दिए हैं। इनमें पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर, पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सीनियर आईपीएस अफसर एसएस देसवाल, ओलंपियन कर्नल संत कुमार व एड गुरु प्रहलाद कक्कड़ का नाम प्रमुख है। जनरल दीपक कपूर 1963 में पास आउट होने के बाद एनडीए में चले गए थे। उन्होंने स्कूल के पहले साल 1961 में 9वीं कक्षा में दाखिला लिया था।
1971 की लड़ाई के योद्धाओं और कोरोना वॉरियर्स होंगे सम्मानित
कार्यक्रम इस बार दो थीम पर रखा गया है। पहली थीम में 1971 की लड़ाई के योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिनमें लेफ्टिनेंट जरनल डीडीए संधू और कर्नल मिलन चटर्जी सहित 12 अधिकारी शामिल हैं। दूसरी थीम में कोरोना योद्धाओं को लिया गया है। जिसमें हरियाणा और दिल्ली पुलिस व डॉक्टरों को लिया गया है। स्कूल में कोरोना संक्रमित हुए विद्यार्थियों के इलाज के लिए जुटे सात डॉक्टरों की टीम को इसमें शामिल किया गया है। सभी को सम्मानित किया जाएगा।

रस्साकशी का होगा रोमांचक मुकाबला
स्कूल प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की जाएगी, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। इसके बाद पूर्व छात्रों और वर्तमान के विद्यार्थियों में रस्साकशी का रोमांचक मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed