फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Advertisement on Facebook, applied for loan, cheated Rs 82 thousand

फेसबुक पर विज्ञापन, लोन किया अप्लाई, ठग लिए 82 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Advertisement on Facebook, applied for loan, cheated Rs 82 thousand
असंध। फेसबुक पर बजाज फाइनेंस का विज्ञापन देखकर लोन अप्लाई करना शहर के वार्ड 12 निवासी वीरेंद्र सिंह को महंगा पड़ गया। पहले फाइल चार्ज के नाम पर 3250 रुपये मांगे गए। फिर कई बार में कुल 82 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता वीरेंद्र सिंह वासी वार्ड नंबर 12 असंध ने बताया कि उसने अपनी फेसबुक आईडी में बजाज फाइनेंस लिमिटेड का लोन के लिए नोटिस देखा। उसने अपना मोबाइल नंबर डाल दिया तो एक फोन आया। फोन करने वाले नाम विपिन गुप्ता बताया और बजाज फाइनेंस लिमिटेड से पांच लाख रुपये का लोन पास होने का झांसा दिया। प्रॉसेसिंग फीस के नाम पर पहले 3250 रुपये वसूल लिए। फिर आरोपी ने उसके एसबीआई का खाता नंबर और गूगल पे नंबर बताया।
विज्ञापन

इसके लिए उसने आईडी मांगी तो आरोपी ने कार्ड भी भेजा। इससे उसे विश्वास हो गया। उसने 3250 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने दोबारा कॉल की तो आरोपी ने 7500 रुपये और भेज दिए। झांसा देकर आरोपी ने उससे कुल 82 हजार 348 रुपये की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया की पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed