फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Advantages of Agneepath Yojana

अग्निपथ योजना के बताए फायदे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Advantages of Agneepath Yojana
करनाल। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय पाल सिंह अहलूवालिया अग्निपथ योजना के उद्देश्यों और इससे युवाओं को होने वाले फायदे की जानकारी देने के लिए शनिवार को माल रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह योजना राष्ट्र एवं अग्निवीरों के हित में है। दुनिया भर के अग्रणी देशों में अपनाई जा रही डिजिटल युद्ध प्रणाली को देखते हुए भारत को भी अपनी सेना को आधुनिक तकनीक से लैस करना, दुश्मन के इरादों को भांपते हुए आक्रमण का त्वरित तथा ठोस उत्तर देने के लिए युवा फौज समय की बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हर साल करीब 45 हजार युवाओं को सेना में शामिल किया जाएगा। ये भर्तियां मेरिट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जाएंगी। चयनित युवाओं को चार वर्ष के लिए सेना में सेवा देने का मौका मिलेगा। इन चार वर्षों में अग्निवीरों को छह महीने की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाएगी। अग्निवीरों को 30 हजार से 40 हजार महीना सैलरी और अन्य फायदे दिए जाएंगे। इन दौरान अग्निवीर तीनों सेनाओं के स्थायी सैनिकों की तरह अवॉर्ड, मेडल और इंश्योरेंस कवर पाएंगे। 48 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा और यदि सेवा के दौरान शहीद या दिव्यांग हो गए तो 44 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा। चार वर्ष पूरे होने के बाद 25 फीसदी को फिर सेना में 15 साल और सेवा करने का मौका मिलेगा। चार वर्ष बाद जो अग्निवीर बाहर होंगे उन्हें सेवा निधि पैकेज के तहत टैक्स फ्री करीब 12 लाख रुपये एकमुश्त मिलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साढ़े 17 साल से 23 वर्ष तक आयु में अग्निवीर बनने पर चार वर्ष देश सेवा का अवसर, फिर 12 लाख रुपये का पैकेज, बलिदान होने पर एक करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा और 50 लाख रुपये और एक परिवार को नौकरी हरियाणा सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। दसवीं पास अग्निवीर भर्ती होने पर 12वीं पास का सर्टिफिकेट और 12वीं पास भर्ती होने पर स्नातक डिग्री मिलेगी जो रोजगार के लिए देश-विदेश में मान्यता प्राप्त होगी। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed