फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Adopt healthy seed treatment for better sugarcane yield

Karnal News: बेहतर गन्ना पैदावार के लिए स्वस्थ बीज शोधन अपनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Adopt healthy seed treatment for better sugarcane yield
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गन्ना प्रजनन संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र करनाल में घटते गन्रा रकबा और पैदावार को लेकर चल रहे किसान प्रशिक्षण के दूसरे दिन बिहार राज्य के किसानों को पेड़ी प्रबंधन के साथ-साथ खरपतवार व उर्वरक प्रबंधन के तरीके सिखाए गए। किसानों ने गन्ने की फसल को लेकर कई आशंकाएं भी व्यक्त कीं। वैज्ञानिकों ने उनकी आशंकाओं का समाधान किया।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र करनाल के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मेहरचंद ने सस्य क्रियाओं को समझाते हुए पेड़ी प्रबंधन का बारे में बताया। किसानों ने बताया कि बिहार में मोथा नामक खरपतवार एक बड़ी समस्या बन रहा है।
विज्ञापन

जिसके निदान के लिए उन्होंने किसानों को सैंपरा नामक दवाई का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ध्यान रखें कि इस दवा का प्रयोग तभी करें, जब खेत में पर्याप्त नमी हो और मोथा की अवस्था तीन से चार पत्तियों वाली हो। ऐसी अवस्था में इसका सफल निदान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना प्रजनन संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अध्यक्ष डॉ. एमएल छाबड़ा ने रोग प्रबंधन पर गन्ने से सबसे प्रमुख रोग लाल सड़न पर विस्तार से जानकारी दी। बिजाई के समय गन्ने की ऊपरी दो तिहाई हिस्से से दो दो आंख वाले टुकड़े करें। उन्हें 0.1 प्रतिशत थायोफिनेट मिथाइल नामक दवा के घोल में कम से कम एक घंटे तक बीज शोधन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed