फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admission will be given on the basis of counseling from today

Karnal News: आज से काउंसलिंग के आधार पर मिलेगा दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Admission will be given on the basis of counseling from today
- जिनका पहली व दूसरी मेधा सूची में नाम नहीं आया, उनके लिए मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ऐसे विद्यार्थी जिनका पहली दो मेधा सूची में नाम नहीं आया है या फिर मनपसंद कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाया है, उनको वीरवार से फिजिकल काउंसलिंग के आधार पर स्नातक में दाखिला दिया जाएगा।
सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजीलाल राजकीय पीजी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए जैसे ही सूची जारी होगी, उसके बाद विद्यार्थी 15 जुलाई तक फीस जमा करवा दें। उससे पहले उनके दस्तावेजों की जांच होगी। जिले के सभी कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए 9490 सीट हैं। पंडित चिरंजीलाल राजकीय कॉलेज में 1750 सीटें हैं। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी आधार कार्ड, 10वीं का प्रमाणपत्र, 12वीं का प्रमाणपत्र, हरियाणा निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, गैप ईयर सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र व परिवार पहचान पत्र आदि मूल दस्तावेज और उनकी फोटो कॉपी लाकर दाखिले के लिए फिजिकल काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। पहले चरण में इनमें से करीब 15 प्रतिशत विद्यार्थियों को दाखिला मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजिकल काउंसलिंग में भी मेधा के आधार पर ही दाखिले होंगे। इनमें वह विद्यार्थी शामिल होंगे जिनका मनपसंद कॉलेज में प्रवेश नहीं हुआ या फिर जिनका पहली दो सूची में नाम नहीं आया।
डाॅ. अनीता जून, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed