फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admission link started, process will continue till January 31

Karnal News: दाखिले का लिंक शुरू, 31 जनवरी तक चलेगी प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Admission link started, process will continue till January 31
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इग्नू के जनवरी सत्र की दाखिला प्रक्रिया रविवार को शुरू हुई। रात 12 बजे से ही इग्नू की वेबसाइट पर दाखिले का आवेदन करने के लिए लिंक खुल चुका है। ऐसे में अब विद्यार्थी दाखिले के लिए 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्म पाल ने बताया कि ऑनलाइन, ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए इग्नू सबसे प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इग्नू में एडमिशन के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते हैं। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए। एक जनवरी 2023 सत्र की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो लोग कौशल आधारित शिक्षा लेना चाहते हैं उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करके, उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिनको मेरिट के चलते कॉलेज में दाखिला नहीं मिला हो या किसी भी कारण से वो रेगुलर कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते, तो ऐसे विद्यार्थी आसानी से इग्नू से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोग भी आसानी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं और इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में एडमिशन ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed