फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Aditya stood first in the boys' 600-meter race, and Shashi in the girls' race.

Karnal News: लड़कों की 600 मीटर दौड़ में आदित्य, लड़कियों में शशी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Aditya stood first in the boys' 600-meter race, and Shashi in the girls' race.
दाैड़ में हिस्सा लेते पुरुष ​खिलाड़ी। संवाद
करनाल। कर्ण स्टेडियम में वीरवार को राष्ट्रीय इंटर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कों की 600 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, वंश द्वितीय और गीतांश तृतीय रहे। लड़कियों की 600 मीटर दौड़ में शशि ने पहला, खुशी ने दूसरा और मानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन युवा एथलीटों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देता है।
विज्ञापन

जिलेभर से आए युवा खिलाड़ियों ने इसमें उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह हुई तेज बारिश के कारण देरी के बावजूद खिलाड़ियों का जोश बरकरार रहा। सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण प्रतियोगिता के निर्धारित समय में बदलाव करना पड़ा। बारिश की वजह से मैदान में पानी भर जाने के कारण खेल स्पर्धाएं सुबह शुरू नहीं हो सकीं। बाद में मौसम साफ होने पर दोपहर बाद प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराई गई। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सतीश ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के परिणाम
लड़कियों की अंडर 16 गोला फेंक में आनया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पायल द्वितीय और प्रनीत तृतीय रहीं। अंडर 14 ट्रायथलॉन में दिव्या प्रथम, तृप्ति द्वितीय और वंदना तृतीय रहीं। ऊंची कूद में दिवय ने पहला और तृप्ति ने दूसरा स्थान हासिल किया। 60 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, अदिति सिंह द्वितीय और सुजाना तृतीय रहीं। अंडर 16 ट्रायथलॉन में प्रीधी प्रथम, वंशीका द्वितीय और सिमरन तृतीय रहीं।

लड़कों के परिणाम
लड़कों के अंडर 16 गोला फेंक में आदित्य प्रथम, गौरव द्वितीय और तुषार तृतीय रहे। अंडर 16 भाला फेंक में देव ने पहला, शौर्य ने दूसरा और आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 ट्रायथलॉन में प्रतीक प्रथम, रुद्रांश द्वितीय और मयंक तृतीय रहे। 60 मीटर दौड़ में रेहान मान प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और तनीष तृतीय रहे। अंडर 16 बाधा दौड़ में अनुराग प्रथम, सुशांत द्वितीय और समर तृतीय रहे। अंडर 16 पेंटाथलॉन में समर प्रथम, रेहान द्वितीय और लक्ष्य तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed