फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Addiction is also harmful for mental health: Dr. Manan

नशा मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक : डॉ. मनन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Addiction is also harmful for mental health: Dr. Manan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूरज नगर, मेरठ रोड विश्वकर्मा मंदिर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें मनोचिकित्सक डॉ. मनन गुप्ता ने नशे के मरीजों को नशे से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाए बताए।
उन्होंने बताया कि कैसे नशा आपके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आर्थिक जीवन को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण जैसे ज्यादातर समय गुस्से में रहना, बहुत ज्यादा अकेले रहना, व खुद से बातें करना, जिंदगी को बोझ समझना व मन में आत्महत्या के ख्याल बार-बार आना, हर समय दु:खी और उदास रहना, बिना वजह हंसना या फिर चिल्लाना तथा मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के उपाय बताए। मनोचिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता विकास ने बताया कि शिविर में उपस्थित 120 लोगों की काउंसलिंग की गई और उन्हें बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी परेशानी के लिए नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 18 में आएं और निशुल्क इलाज करवाएं।
विज्ञापन

धूम्रपान से दोबारा टीबी की संभावना
टीबी विंग से को-ऑर्डिनेटर स्नेह ने टीबी के लक्षण व उपचार के बारे में बताया। साथ ही टीबी मरीजों को मिलने वाली पोषण सहायता के बारे में भी बताया। टीबी का उपचार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध है। अगर धूम्रपान करते हैं तो इसे छोड़ने की कोशिश करें। धूम्रपान से दोबारा टीबी होने की संभावना बढ़ जाती है। शराब और ड्रग्स के दुरुपयोग से बच्चों में प्रतिरक्षण क्षमता में कमी आती है और अन्य संक्रमणों और टीबी पुन: संक्रमण के लिए असुरक्षित बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed