{"_id":"696aa54ecb316e71160b334b","slug":"action-taken-against-two-illegal-colonies-in-nising-karnal-news-c-18-knl1018-825412-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निसिंग में दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निसिंग में दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई
Sat, 17 Jan 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग । शहर में अवैध रूप से करीब साढ़े 19 एकड़ जमीन पर काटी गईं दो कॉलोनियों पर शुक्रवार को डीटीपी ने कार्रवाई की। जेसीबी से निर्माणों, सड़कों को ध्वस्त कर दिया।
पहली अवैध कॉलोनी लगभग 10 एकड़ में गोंदर रोड़ पर थी। इसमें 5 निर्माणाधीन मकान, सभी डीपीसी, सीवरेज नेटवर्क, चहारदिवारी व सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। दूसरी अवैध कॉलोनी लगभग 8.5 एकड़ में सांभली रोड़ पर थी। इसमें चहारदिवारी व कच्ची सड़कों को उखाड़ा गया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगरपालिका सचिव शैलेंद्र शर्मा, जिला योजनाकार कार्यालय से एटीपी मोहित, एफआई अंकुर कार्रवाई के समय मौजूद रहे। एटीपीओ मोहित ने बताया कि कॉलोनाइजरों को कई बार नोटिस जारी करके कॉलोनी विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे लेकिन काम नहीं रोका गया। विभाग ने 11 वीं बार कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनी को वैध बताकर 40 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से प्लाॅट काट रहा था।