फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Action taken against two illegal colonies in Gharaunda

Karnal News: घरौंडा में दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

Wed, 15 Oct 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 15 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Action taken against two illegal colonies in Gharaunda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। मंगलवार को डीटीपी विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने डिंगर माजरा रोड पर अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।


मंगलवार को डीटीपी गुंजन वर्मा की अगुवाई में टीम के ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा भी मौजूद थे। डिंगर माजरा की ओर जाते हुए जेसीबी मशीनों की मदद से दोनों साइटों पर बनी कच्ची सड़कों और संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। नगर पालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि इन कॉलोनियों पर दो महीने पहले भी कार्रवाई की गई थी। तब चहारदीवारी और सड़कों को तोड़ा गया था, लेकिन कॉलोनाइजरों ने दोबारा निर्माण शुरू कर दिया था। चेतावनी और नोटिस के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद मंगलवार को प्रशासन को फिर बड़ी कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

डीटीपी गुंजन वर्मा ने बताया कि हाल ही में विभाग ने घरौंडा के ग्रामीण इलाकों का सर्वे पूरा किया है। सर्वे में कई नई अवैध कॉलोनियों की पहचान हुई है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना मंजूरी कॉलोनी काटने वालों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले डीटीपी या नगर पालिका से उसकी वैधता की जानकारी अवश्य लें, ताकि भविष्य में नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा और घरौंडा क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर पूरी तरह रोक लगाने तक नहीं रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed