{"_id":"6990db7b4eb325101f02185b","slug":"accused-of-providing-smack-arrested-karnal-news-c-18-knl1018-845648-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्मैक उपलब्ध करवाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्मैक उपलब्ध करवाने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 15 Feb 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। चांद सराय स्थित धोबी घाट में 25 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े आरोपी मोहित डाबला के दूसरे साथी घरौंडा के वाल्मीकी बस्ती निवासी विनोद को एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मोहित को उसने ही स्मैक उपलब्ध करवाई थी। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि टीम ने आरोपी महित डाबला को चंद सराय से काबू किया था। उसके कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। रिमांड के दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह इस नशीले पदार्थ को अपने अन्य साथी विनोद से खरीदकर आगे बचने के लिए लाया था। संवाद
विज्ञापन