{"_id":"674a2b95270222d93e0287b4","slug":"accused-of-battery-theft-arrested-karnal-news-c-18-1-knl1004-529874-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बैटरी चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बैटरी चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्त में
Sat, 30 Nov 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
करनाल। रात के समय निसिंग नगरपालिका दफ्तर के सामने खड़े नगर पालिका के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नवीन वासी डाचर और रिंकू वासी वार्ड-5 निसिंग को देर शाम गुप्त सुचना के आधार पर बस स्टैंड निसिंग के पीछे से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की गई बैटरी बरामद कर ली गई है। आरोपी नवीन एनडीपी एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। ब्यूरोगोली गांव में दो ट्रैक्टरों की बैटरी चुराई
मूनक। गोली गांव के खेत में खड़े दो ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। रामफल निवासी गोली ने शिकायत में बताया कि उसके खेत राम वाला मंदिर के पास लगते हैं। वहीं उसके दो ट्रैक्टर खड़े थे। दोनों ट्रैक्टरों की रात 11 से सुबह चार बजे के बीच में बैटरी चोरी हो गई। तलाश करने पर चोर पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
चोरी की बाइक के साथ आरोपी दबोचा
करनाल। बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। जांच में सामने आय है कि आरोपी नशे का आदी है आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार वीरवार को इंद्री थाना में शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति शादी समारोह में शामिल होने के लिए पैलेस गया था, जहां बाहर उसने बाइक खड़ी की थी। वापस आने पर उसे बाइक नहीं मिली। थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि आरोपी वार्ड-4 निवासी मोहित को गिरफ्तार कर उससे बाइक बरामद कर ली गई है। ब्यूरो