फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of assault for not giving money to buy car and plot in Germany

Karnal News: कार और जर्मनी में प्लॉट खरीदने के लिए रुपये न देने पर मारपीट का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault for not giving money to buy car and plot in Germany
करनाल। दहेज में इनोवा कार और जर्मनी में प्लॉट खरीदने के लिए 10 लाख रुपये मायके वालों ने नहीं दिए तो ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि मारपीट कर महिला को कमरे में बंद करने लगे। काछवा के राय फार्म निवासी नवजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी आठ फरवरी 2023 को सतबीर सिंह के साथ हुई थी। जमीन बेचकर शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग इनोवा गाड़ी की मांग करने लगे। मई 2023 में महिला पर दबाव बनाया गया कि जर्मनी में जाकर मकान खरीदना है। ऐसे में 10 लाख रुपये की जरूरत है। मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

उसके बाद 10 मई 2023 को महिला का पति और ससुर जर्मनी चले गए। जबकि महिला की मां ने ससुराल पक्ष के लोगों को किसी तरह दो लाख रुपये दिए। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के खिलाफ 15 जुलाई 2023 को थाना सदर में मामला दर्ज करा दिया। 15 अगस्त को गांव की पंचायत में फैसला हुआ। जिसके बाद महिला ससुराल में रहने लगी। आरोप है कि सुसराल में ननद संदीप कौर मारपीट करने लगी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed