फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   accused in paper leak case on remand for five days

पेपर लीक मामले में आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
accused in paper leak case on remand for five days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की ओर से आयोजित परीक्षा में मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर भाई के पास भेजने के मामले में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है ताकि आरोपी से उसके भाई का मोबाइल व उसके भाई को गिरफ्तार किया जा सके।

रविवार को भारतीय खाद्य निगम हरियाणा में चौकीदार के करीब 380 पदों के लिए लिखित परीक्षा शहर के अलग-अलग स्कूलों में हुई। इस दौरान सेक्टर-6 स्थित वीयूएमएम जैन पब्लिक स्कूल में पश्चिम बंगाल निवासी परीक्षार्थी मोंटू मंडल आई फोन लेकर परीक्षा केंद्र में पहुंच गया। वहां प्रश्न पत्र मिलने के बाद उसने उसकी फोटो खींचकर अपने भाई के व्हाट्सअप पर भेज दिया। तभी निरीक्षण के दौरान एफसीआई की ऑब्जर्वर पूजा को उस परीक्षार्थी पर शक हुआ और उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उससे मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें प्रश्न पत्र की आंसर-की भी पाई गई थी। आरोपी को सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed