फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   accused arrest

Karnal News: नशे का धंधा करने वाले गिरोह का सरगना नाइजीरियन काबू

Fri, 24 Feb 2023 11:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 24 Feb 2023 11:47 AM IST
विज्ञापन
accused arrest
संजू कुमार
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली में बैठकर नशा बेचने का धंधा करने वाले विदेशियों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे ही मामले में एक और नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरोह का सरगना है, जो कि करनाल में गिरोह के सदस्यों के साथ नशे का धंधा कर रहा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चार दिन पहले दो नाइजीरियन को 90 ग्राम हेरोइन और 10 ग्राम आइस ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जब पुलिस ने नाइजीरियन को रिमांड पर लिया तो उन्होंने तीसरे साथी का खुलासा किया था। गिरफ्तार नाइजीरियन का नाम लागोस अक्का है। उसे पुलिस ने दिल्ली के मोहन गार्डन से काबू किया है।
आरोपी अपने साथियों के साथ वहां किराए के मकान में रहता था और अपने दो साथियों की मदद से अलग-अलग राज्यों में नशा सप्लाई करता था। इसके अलावा 16 फरवरी को पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में जिला कारागार करनाल के पास से दीपक उर्फ दीपा व 18 फरवरी को चंडीगढ़ के किशनगढ़ के रहने वाले अमृतलाल को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी नाइजीरियन से ड्रग्स लाकर हरियाणा में सप्लाई करते थे। इन आरोपियों के पास से 50.47 ग्राम हेरोइन भी बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने अब तक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नाइजीरियन से पूछताछ में पुलिस को भाषा को लेकर परेशानी होती है, क्योंकि नाइजीरियन से जब पूछताछ की जाती है तो वह अपनी भाषा में जवाब देते हैं। ऐसे में ट्रांसलेटर को बुलाकर पुलिस नाइजीरियन की कुछ बातों को समझ पाई। जिसके आधार पर पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करनाल यूनिट के इंस्पेक्टर फतेह सिंह ने बताया कि नशा बेचने के मामले में एक और नाइजीरियन दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो नाइजीरियन पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों के पास से 94 ग्राम हेरोइन व 10 ग्राम आइस ड्रग्स बरामद किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed