फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accident or love affair killing

दुर्घटना में मौत हुई या प्रेम प्रसंग में की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Accident or love affair killing
कस्बे के गांव उचानी निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए लड़की पक्ष के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत के आधार पर लड़की पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज किया है, इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उचानी निवासी युवक संदीप (25) का पिछले काफी दिनों से एक दूसरे गांव की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की नाबालिग बताई जा रही है। युवक हवलाई का काम करता था। वह उस युवती से शादी करने पर अड़ा हुआ था, लेकिन युवती के परिजन इससे नाराज थे। 6 दिसंबर को लड़की ने युवक के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी थी थी। परिजनों के अनुसार, बुधवार को दोनों ही पक्षों को महिला थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यहां पर लड़की ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाए थे और बयान दर्ज कराए थे। मृतक की मां का आरोप है कि इस दौरान लड़की पक्ष के लोग संदीप को कोर्ट में शादी की औपचारिकता पूरी करने के बहाने एक बाइक पर बैठाकर ले गये थे। इसके बाद देर शाम तक संदीप का कोई अता पता नहीं चला। परिजन थाने पहुंचे, तभी उन्हें सूचना मिली कि संदीप का एक्सीडेंट हो गया है। घायल संदीप को घरौंडा के पास स्थित लिबर्टी कंपनी के पास से उठाकर अस्पताल में लाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि संदीप की हत्या की गयी है और उसे एक्सीडेंट दिखाने का प्रयास किया जा गया है। पुलिस ने मृतक की मां लाभो देवी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी कंवरपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पहले गिरफ्तारी बाद में उठाएंगे शव
गुरुवार सुबह मृतक के परिजन मेडिकल कालेज स्थित मार्चरी हाउस पहुंचे और पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले शव उठाने से इंकार कर दिया। सुबह से दोपहर के 2 बज गए, तब जाकर थाना प्रभारी कंवरपाल ने अपने मोबाइल फोन से वाट्सअप पर आरोपियों को थाने में बैठा दिखाया तो परिजन शांत हुए। परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत संदीप की हत्या की गई हैै। दोपहर के बाद शव परिजनों को सौंपा और पुलिस सुरक्षा में उसका संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने करा रखा है युवक पर दुष्कर्म का केस
नाबालिग लड़की ने छह दिसंबर को महिला थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। लड़की नाबालिग होने के कारण युवक पर पोक्सो एक्ट के तहत भी केस है। इस मामले में महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पूछताछ के दौरान लड़की ने थाने में युवक के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं और दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।

हर एंगल पर की जा रही जांच : एसपी
इस बारे में एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि मृतक की मां ने जिन पर आरोप लगाए हैं, उनको शामिल जांच किया गया है। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। मौत के कारणों की जांच की रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed